उत्तराखंड के चमोली में सुरंग में घुसा मलबा और पानी तीन मजदूर फंसे, 16 सुरक्षित निकाले गए

उत्तराखंड के चमोली में सुरंग में घुसा मलबा और पानी तीन मजदूर फंसे, 16 सुरक्षित निकाले गए

प्रेषित समय :21:40:07 PM / Thu, Aug 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

चमोली.उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार शाम निर्माणाधीन टीएचडीसी इंडिया की सुरंग में अचानक मलबा और पानी घुसने से बड़ा हादसा हो गया. पाइपलकोटी क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सुरंग के अंदर काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय करीब 18 से 19 मजदूर सुरंग के भीतर मौजूद थे. हादसे के बाद शुरू किए गए राहत और बचाव अभियान में अब तक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि तीन मजदूरों के सुरंग में फंसे होने की जानकारी सामने आई है. बचाव दल उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं.

पुलिस के अनुसार घटना गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे की है. निर्माणाधीन सुरंग में अचानक मलबे के साथ पानी à Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-