जबलपुर में विवादित जमीन बेचकर हड़पे 7.81 लाख रुपए, फिर पकड़ा दिए फर्जी चेक

जबलपुर में विवादित जमीन बेचकर हड़पे 7.81 लाख रुपए, फिर पकड़ा दिए फर्जी चेक

प्रेषित समय :16:22:42 PM / Sun, Aug 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में संजय नगर में रहने वाले संदीप श्रीवास्तव को प्रानेश जैन ने जमीन का सौदा कर 7 लाख 81 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद जमीन को विवादित बताते हुए रुपए वापस करने चेक दे दिए, जिन्हे संदीप ने बैंक में जमा किया तो बाउंस हो गए। पुलिस ने मामले में संदीप श्रीवास्तव की शिकायत पर प्रानेश जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। 
                                पुलिस के अनुसार संदीप श्रीवास्तव उम्र 42 वर्ष निवासी संजयनगर अधारताल ने विजय नगर थाना में लिखित शिकायत दी, जिसमें संदीप ने बताया कि प्रानेशजैन ने मौजा माढ़ोताल स्थित अपनी भूमि का विक्रय करने का आश्वसान देकर विक्रय अनुबंध निष्पादित किया गया था बयाना एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के  नाम पर कुल 7 लाख 81 हजार रूपये प्राप्त कि ए। इसके बाद उक्त जमीन को विवादित बताते हुए विक्रय करने में असमर्थता जताते हुए तीन चैक दे दिए। संदीप ने जब चैक बैंक में दिए तो अपर्याप्त शेष राशि के कारण बाउंस हो गए। इसी संबंध में विधिक नोटिस प्रेषित किया गया किन्तु राशि का भुगतान नहीं किया गया। शिकायत जांच दौरान आरोपी प्रानेश जैन के कथन लेख किये जिनमें उसने विक्रय अनुबंध 5 लाख 81 रूपये प्राप्त करना, बाद में 2 लाख रूपये आरटीजीएस के  माध्यम से प्राप्त होना भूमि विवादित हो जाना के कारण विक्रय निष्पादित न कर पाने तथा  राशि वापसी हेतु चैक जारी करना स्वीकार किया साथ ही स्वीकार किया कि उसके द्वारा जारी किये गये चैक बैंक में अनादरित हुये तथा आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण  समय पर राशि वापस नहीं कर सका । इस प्रकार उपलब्ध मौखिक एवं दस्तावेजी साक्ष्यों के समग्र परीक्षण से  यह परिलक्षित होता है कि आरोपी द्वारा आवेदक से विक्रय अनुबंध के आधार पर राशि प्राप्त की गई अनुबंध निष्पादित न होने  के बाद राशि वापसी हेतु दिये गये चैक भी अनादरित हो गये अत: उपलब्ध सामग्री के आधार पर आरोपी प्रानेश जैन के विरूद्ध धारा 316 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-