जबलपुर में मोबाइल फोन लूटकर भागे बाइकर्स, ओमती, घमापुर क्षेत्र में घटना से सनसनी

जबलपुर में मोबाइल फोन लूटकर भागे बाइकर्स, ओमती, घमापुर क्षेत्र में घटना से सनसनी

प्रेषित समय :15:44:33 PM / Sun, Aug 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में एक बार फिर बाइक सवार लुटेरे सक्रिय हो गए है, जो लोगों के हाथों से मोबाइल फोन छीनकर भाग रहे है। ओमती व घमापुर क्षेत्र में दो घटनाओं से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 
                                    पुलिस के अनुसार रितेश मोगिया उम्र 43 वर्ष निवासी भंडारी अस्पताल के पास नेपियर टाउन एफएमसीजी कम्पनी के डिस्ट्रीब्यूटर का काम करता है उसकी शॉप आर के टे्रडर्स के सामने झामनदास चौक में है। जहां पर बीती शाम रितेश मोबाइल से बात करते हुये अपनी शॉप के सामने टहल रहा था तभी पीछे से 1 बाईक में 2 व्यक्ति आये और उसका आईफोन 13 एप्पल कम्पनी का छीनकर भाग गये उसने पीछा किया, लेकिन वे गोपाल होटल की ओर तेजी से भाग निकले। धारा 304(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
भवंरताल गार्डन के सामने घटना-
इसी तरह रोहित साहू उम्र 28 वर्ष निवासी केशवकुटी गौमाता चौक एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। बीती रात दस बजे के लगभग रोहित अपने दोस्त के घर कचनार संभार नेपियर टाउन से पैदल अपने घर के लिए निकला। जब वह भंवरताल गार्डन के सामने से गुजर रहा था, इस दौरान पीछे से मोटर सायकल सवार बदमाशों ने हाथ से मोबाइल फोन छीना और भाग निकले। रोहित ने शोर मचाते हुए पीछा भी किया लेकिन लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। रोहित ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-