जबलपुर में किराए का मकान लेकर ठगी कर रहे साइबर गिरोह का पर्दाफाश, यूपीआई पिन बदलकर निकाल लेते थे

जबलपुर में किराए का मकान लेकर ठगी कर रहे साइबर गिरोह का पर्दाफाश, यूपीआई पिन बदलकर निकाल लेते थे रुपए

प्रेषित समय :18:08:22 PM / Mon, Aug 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी की कटनी पुलिस ने ऐसे साइबर ठग गिरो के तीन सदस्यों को पकड़ा है जो यूपीआई पिन बदलकर लोगों के लाखों रुपए निकाल लेते थे। गिरोह के तीनों सदस्य जबलपुर के दीनदयाल क्षेत्र में किराए का मकान लेकर आसपास जिलों में वारदातों को अंजाम दे रहे थे। 
                              बताया गया है कि कटनी के बाकल बहोरीबंद में रहने वाले शंकरताल महतो का ठगों ने बाकल बाजार में घूमते वक्त मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। इसके बाद उनके बचत खाते और केसीसी खाते से 2,10,000 रुपये निकाल लिए गए। पिछले दिन पुलिस को खबर मिली कि तीन संदिग्ध झिंझरी क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर तीनों को हिरासत में लिया और बाकल थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की। जिन्होने शंकरलाल महतो का मोबाइल चोरी करने और उनके खाते से पैसे निकालने की बात स्वीकार की। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि तीनों ठग जबलपुर में करीब एक साल से किराए का मकान लेकर निवासरत रहे, यही से वे जगह जगह घूम-घूम कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते, फिर यूपीआई पिन बदलकर लोगों के लाखों रुपए निकाल लेते थे। गिरोह ने अब तक 14 मोबाइल फोन चोरी कर कर जबलपुर, सिहोरा, गढ़ा, लार्डगंज,बहोरीबंदी बाकल में वारदातों को अंजाम दिया है। इसके अलावाउत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी चोरी की वारदातें की हैं। आरोपियों ने पूछताछ में गिरोह के चौथे सदस्य करीम शेख उर्फ साजन निवासी मालदा, पश्चिम बंगाल के नाम का भी खुलासा किया। आरोपियों द्वारा यूपीआई से रुपए निकालने के बाद चोरी का मोबाइल मालदा (पश्चिम बंगाल) में बैठे करीम शेख को भेज देते थे और ठगी की रकम आपस में बांट लेते थे। पुलिस फिलहाल फरार आरोपी करीम शेख की तलाश में जुटी है और आरोपियों के पास से जब्त सामान और बैंक खातों की विस्तृत जांच की जा रही है।
पकड़े गए गिरोह के सदस्य-
-तिवारी महतो उम्र 35 वर्ष निवासी साहिबगंज, झारखंड 
-उज्जवल कुमार उर्फ डिस्को महतो 39 वर्ष
- रोनू महतो 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-