जबलपुर में साइबर ठगों ने दो लोगों को बनाया निशाना, ऑनलाइन शॉपिंग-मोबाइल हैक कर खाली किया एकाउंट

जबलपुर में साइबर ठगों ने दो लोगों को बनाया निशाना, ऑनलाइन शॉपिंग-मोबाइल हैक कर खाली किया एकाउंट

प्रेषित समय :16:34:00 PM / Mon, Aug 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में साइबर ठगों को दो लोगों को निशाना बनाया है। ठगों ने एक का मोबाइल फोन हैक किया तो दूसरे को ऑन लाइन शॉपिंग का डर दिखाया। ठगों ने दोनों के एकाउंट से करीब 5 लख 42 हजार 857 रुपए निकाल लिए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
                                      बताया गया है कि गोरखपुर हाथीताल कालोनी निवासी सेवानिवृत्त हेड क्लर्क मिथिलेश पटेल (64) ने मीशो ऐप से 164 रुपए का एक हार ऑर्डर किया था। 3 मई को उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने ऑर्डर में अवैध सामान होने का झांसा देकर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने डर दिखाकर मिथिलेश को वीडियो कॉल पर लिया और यूपीआई के जरिए 1 रुपए भेजने को कहा। 3 से 9 मई के बीच आरोपी ने 12 अलग-अलग किस्तों में उनके खाते से 3 लाख 97 हजार 857 रुपए निकाल लिए। मिथिलेश को 16 मई को बिजली का बिल भरते समय खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिली। पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। ट्रू-कॉलर पर आरोपी का नाम विक्रम गोस्वामी शो हो रहा है।
मोबाइल हैक कर पति-पत्नी के खातों से 1.45 लाख उड़ाए-
इसी तरह गोहलपुर न्यू आनंद नगर निवासी तनसीर अहमद खान (50) का मोबाइल 18 अगस्त की सुबह हैक हो गया। तनसीर के मोबाइल नंबर से उनकी पत्नी अरशिया खान का यूनियन बैंक अकाउंट और उनका खुद का ढ्ढष्टढ्ढष्टढ्ढ बैंक अकाउंट लिंक था। हैकर ने पत्नी अरशिया के खाते से तीन बार में 50 हजार रुपए और तनसीर के खाते से 95 हजार रुपए यूपीआई के जरिए ट्रांसफर कर लिए। दोनों खातों से कुल 1 लाख 45 हजार रुपए निकाल लिए गए। मैसेज देखने के बाद पीडि़त ने गोहलपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 318(4)  तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से कॉल डिटेल और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस इन जानकारियों को खंगाल रही है।लिए पुलिस इन जानकारियों को खंगाल रही है।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-