जबलपुर में रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर में लाखों रुपए की चोरी, जानकी नगर क्षेत्र में घटना से सनसनी

जबलपुर में रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर में लाखों रुपए की चोरी, जानकी नगर क्षेत्र में घटना से सनसनी

प्रेषित समय :19:36:41 PM / Mon, Aug 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में जानकी नगर निवासी वीरेश कुमार जैन के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के जेवर व नगदी रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की वारदात उस वक्त हुई है। जब वीरेश कुमार बेटी की शादी के सिलसिले में घर से बाहर गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने जांच के बाद चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। 
                                  पुलिस के अनुसार जानकी नगर निवासी वीरेश कुमार जैन उम्र 65 वर्ष राज्य सहकारीी बैंक स रिटायर्ड है। उनके बेटा-बहू तथा बेटी बाहर जॉब करते हैं। वीरेश जैन अपनी बेटी की शादी के सिलसिले में पिछले 3 माह से उसकी पत्नी के साथ बाहर गए थे। इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने  कमरे में रखी आलमारी के अंदर रखे चांदी के 18 सिक्के, पायल, बिछिया, बाले, हाथ घड़ी, नगदी 5 लाख रूपये  चोरी कर लिए। बीती शाम जब वीरेश जैन घर आए तो देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है, अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी के लॉकर टूटे, जिसमें रखे जेवर व नगदी रुपए गायब है। घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और जांच के बाद चोरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वीरेश कुमार ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनके बेटे व बहू के कमरे का भी ताला टूटा है, कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है, उनके आने के बाद क्या क्या चोरी गया है पता चल पाएगा।  अज्ञात चोर चोरी करते समय घर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों की डीबीआर भी निकालकर ले गये है। अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर घर में घुसकर चोरी की है। रिपोर्ट पर धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-