जबलपुर के रानीदुर्गावती एल्गिन हास्पिटल में घुसे दो नशेड़ी, आपस में करने लगे मारपीट, पुलिस पहुंची तो उनसे भी टकराए

जबलपुर के रानीदुर्गावती एल्गिन हास्पिटल में घुसे दो नशेड़ी, आपस में करने लगे मारपीट, पुलिस पहुंची तो उनसे भी टकराए

प्रेषित समय :17:04:30 PM / Mon, Aug 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रानीदुर्गावती लेडी एल्गिन अस्पताल में देर रात दो युवकों नशे की हालत में दोनों युवक अस्पताल के मुख्य गेट से अंदर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए आपस में मारपीट करने लगे। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंच गई, जिसने दोनों को रोका तो वे पुलिस कर्मियों से ही भिड़ गए। 
                        खबर है कि एल्गिन अस्पताल में घुसे दोनों नशेड़ी करीब अस्पताल परिसर में एक-दूसरे से मारपीट करते रहे। लड़ते-लड़ते वे मुख्य गेट तक पहुंच गए। शोर सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, इसी दौरान किसी ने एक युवक के हाथ में चाकू देखा। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल में मौजूद लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन नशे में धुत युवक पुलिस से भी बहस करने लगे। दोनों लगातार गाली-गलौच करते रहे। लेडी एल्गिन अस्पताल में बड़ी संख्या में महिलाएं और नवजात बच्चे भर्ती रहते हैं। ऐसे में देर रात नशे में धुत युवकों का अस्पताल परिसर में प्रवेश कर हंगामा करना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब यह भी सवाल उठ रहा है कि रात के समय मुख्य गेट पर सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी है और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं। 
अस्पताल में ही शराब पीती मिली महिला-
लेडी एल्गिन अस्पताल के बाद अब जबलपुर जिला अस्पताल का भी एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रविवार दोपहर का है। इसमें एक महिला सीढिय़ां चढ़कर जनरल वार्ड तक पहुंचती है और फिर वार्ड के दरवाजे के पास बैठकर शराब पीने लगती है। मरीजों के परिजनों ने महिला को समझाने और अस्पताल से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-