जबलपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, फिर बना कम दबाव का क्षेत्र

जबलपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, फिर बना कम दबाव का क्षेत्र

प्रेषित समय :18:21:13 PM / Mon, Aug 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर
जबलपुर। एमपी के जबलपुर संभाग के जिलों में एक बार फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते बालाघाट, सिवनी, डिंडौरी में झमाझम पानी गिरने के आसार है। जिसका कारण है कि निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तटों के ऊपर बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो निम्न दाब के केंद्र से झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है। इसी तरह अन्य मौसम प्रणालियां भी सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटे के दौरान जबलपुर संभाग के मंडला, डिंडौरी, सिवनी बालाघाट सहित सीधी, सिंगरौली, सतना, रीवा, मऊगंज, शहडोल में भारी बारिश की संभावना है। जबकि जबलपुर में आंशिक बारिश होगी। एक सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और जबलपुर में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस बार मानसून देरी से आया है लिहाजा सितंबर में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। सीजन में अब तक 617.3 मिमी बारिश हो चुकी है जो औसतन 47 प्रतिशत ही है। जबकि गत वर्ष आज के दिन तक 968 मिमी बारिश हो चुकी थी। फिलहाल अगले दो दिनों में भी मौसम में विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं। मंगलवार और बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि अच्छी बारिश के कारण वातावरण में नमी घुल गई है। रात में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। दिन का तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री कम होकर 27.9 और न्यूनतम 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है।फिर झमाझम बरसने को तैयार जबलपुर... मौसम विभाग ने 48 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-