जबलपुर। एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल स्थित ग्राम रैगवां व शिवाजी नगर में सूने घरों के ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। वारदात उस वक्त हुई है जब गृह स्वामी परिवार सहित रिश्तेदारी में गए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार सुशील कुमार चड़ार उम्र 63 वर्ष निवासी ग्राम रैगवां राम आश्रम विहार के सामने माढ़ोताल शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त है। वे घर में ताला लगाकर परिवार के साथ ससुराल में दुख का त्यौहार होने के कारण ग्राम जेजट खेड़ा जिला सागर गए थे। इस दौरान अज्ञात चोर सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी से पत्नी व बेटी के जेवर जिसमें सोने के 2 हार, झुमकी, बाली, अंगूठी, छोटा मंगलसूत्र चांदी की करधन, पायल, भगवान की पूजा की गिलास, कटोरी, गाय, थाली, चांदी के सिक्के, गुल्लक व नगदी 50 हजार रूपये चोरी कर ले गए। बीती रात परिजन घर आए तोदेखा कि मुख्य दरवाजा का ताला टूटा पड़ा है। अंदर रखा सारा सामान गायब है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। दिलीप कुमार पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी शिवाजी नगर माढ़ोताल घर में ताला लगाकर पत्नी श्रीमति रूकमणि पटेल व दोनों बेटों के साथ ससुराल में दुख का त्यौहार होने से ग्राम हुशैना जिला दमोह गये थे। इस दौरान दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने आलमारी से सोने के 4 मंगलसूत्र, 1 पंाचाली, 1 चैन, 1 लॉकेट, 1 अंगूठी, 1 नथ, चांदी की 2 जोड़ी पायल, 4 चूड़ी, नगदी 10 हजार रूपये, 4 नग एण्ड्रायड मोबाइल (वीवो एवं ओप्पो कम्पनी) चोरी कर लिए। दिलीप लौटकर घर आए तो देखा कि घर का दरवाजा खुलासा, अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवर गायब है।
जबलपुर में सूने घरों के ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर चोरी, माढ़ोताल क्षेत्र में घटना
प्रेषित समय :17:11:23 PM / Mon, Aug 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




