जबलपुर में पुलिस को देखते ही टै्रक्टर से कूदकर भागे अवैध कारोबारी, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

जबलपुर में पुलिस को देखते ही टै्रक्टर से कूदकर भागे अवैध कारोबारी, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा

प्रेषित समय :16:08:48 PM / Mon, Aug 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गोसलपुर पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर में रेत लेकर आ रहे अवैध कारोबारी कूदकर भाग निकले, पुलिस ने दोनों कारोबारियों को पीछा कर पकड़ लिया। दोनों युवक बरने नदी के पास से ट्रैक्टर में रेत लोड कर शहर आ रहे थे। पुलिस ने रेत से भरे टै्रक्टर जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। ,
                                   पुलिस के अनुसार भ्रमण के दौरान ग्राम घुटना बगीचा के पास दो टै्रक्टर-ट्राली आते दिखे, जिनके चालकों को हाथ देकर पुलिस ने रोका तो वे टै्रक्टर से कूदकर भाग निकले। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों युवकों को पीछा करते हुए पकड़ लिया। दोनों ने अपना नाम अरविन्द पटेल उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम घुघरी गोसलपुर व अमित खटीक उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम गुड़हाई बताया। पुलिस को पूछताछ में बताया कि कटरा देवरी के पास स्थित बरने नदी के पास रोड किनारे रखी अवैध रेत ट्राली में लोड कर पौड़ी लेकर आ रहे थे। दोनों के पास से रेत के परिवहन से संबंधित कोई भी कागजात नहीं मिले। अरविंद पटेल ने बताया कि ट्रैक्टर मालिक मोनू पटेल की सहमति से वह रेत लेकर आ रहा था। पुलिस ने रेत से लोड दोनों ट्रैक्टर जब्त करते हुए आरोपियों के विरूद्ध पृथक-पृथक धारा 303(2) बीएनएस तथा 4/21 खान खजिन अधिनियम एवं 77/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। अवैध रूप से रेत का परिवहन करने वाले दोनों ट्रेक्टर चालकों को पकड़कर ट्रेक्टर ट्रालियां रेत सहित जप्त करने में थाना प्रभारी गोसलपुर श्रीमति भावना तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक रजनीश उपाध्याय, अखिलेश दुबे, आरक्षक मिथलेश राजहंश, संदीप विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-