जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गढ़ा स्थित छोटी बजरिया में बीती रात दस बजे के लगभग घर के सामने टहल रही युवती शिवांगी वर्मा के हाथ से मोबाइल फोन लूटकर एक्सिस गाड़ी सवार बदमाश भाग निकले। बदमाश बहाने से आकर युवती के पास और पता पूछने के बहाने वारदात को अंजाम देकर निकल गए।
बताया गया है कि दुर्गा मंदिर छोटी बजरिया गढ़ा में रात 10 बजे के लगभग एक युवती शिवांगी वर्मा उम्र 35 वर्ष घर के सामने टहलते हुए मोबाइल फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान एक्सिस से तीन युवक आए और शिवांगी से पता पूछने के बहाने रुककर बातचीत करने लगे। शिवांगी कुछ कह पाती इससे पहले तीनों ने शिवांगी को धक्का दिया और हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। शिवांगी ने शोर मचाते हुए लुटेरों का पीछा किया लेकिन लुटेरे गली का सहारा लेकर भाग गए। इस बीच आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हे लूट की जानकारी मिली तो वे भी लुटेरों को पकडऩे के लिए बाइक से निकले लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई और आसपास के सीसीटीवी फु टेज निकालकर लुटेरों की हुलिए के आधार पर तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर में घर के सामने टहल रही युवती के हाथ से मोबाइल फोन लूटकर भागे बदमाश
प्रेषित समय :15:07:50 PM / Mon, Aug 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




