जबलपुर में लोडिंग आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पाटन रोड पर हादसा

जबलपुर में लोडिंग आटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पाटन रोड पर हादसा

प्रेषित समय :19:10:09 PM / Mon, Aug 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में पाटन स्थित गाड़ाघाट टपरिया गांव में आज तेज गति से आ रहे लोडिंग आटो के चालक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। आटो की टक्कर लगते ही बाइक सवार नवल मल्लाह व पीछे बैठा राहुल उछलकर दूर जा गिरे, हादसे में नवल के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल के शरीर पर गंभीर चोटें आई, जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है।
                                 पुलिस के अनुसार गाड़ाघाट टपरिया में रहने वाला नवल मल्लाह अपने छोटे भाई राहुल के साथ मोटर साइकल से निकले। जब वे टपरिया मोड़ से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान सामने से आए लोडिंग ऑटो ने टक्कर मार दी। आटो की टक्कर लगते ही दोनों भाई बाइक सहित उछलकर दूर जा गिरो, जिससे नवल का सिर एक पत्थर टकरा गया, हादसे में नवल की मौके पर ही मौल हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठा राहुल मल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दाहिने पैर में काफी चोटें आई। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल को तत्काल पाटन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया है। पुलिस की कार्रवाई जारी घटना की सूचना मिलते ही पाटन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोडिंग ऑटो को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-