जबलपुर में स्कूल के दो छात्रों को पहाड़ी पर नंगा कर बेल्ट से पीटा, सीनियर की करतूत

जबलपुर में स्कूल के दो छात्रों को पहाड़ी पर नंगा कर बेल्ट से पीटा, सीनियर की करतूत

प्रेषित समय :14:17:51 PM / Mon, Sep 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में स्कूल के छात्रों के बीच वर्चस्व बनाने सीनियर छात्रों ने दो नाबालिगों को सिद्धबाबा घमापुर की पहाड़ी पर बुलाया। जहां पर दोनों छात्रों को अर्धनग्र कर बेल्ट से बुरी तरह पीटा। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इसके बाद घमापुर पुलिस ने मामले में आरोपी सीनियर छात्रों की तलाश शुरु कर दी है। 
                                खबर है कि निजी स्कूल में अध्ययनरत सीनियर  छात्रों ने क्लास में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए दोनों नाबालिगों को पहाड़ी पर बुलाया था। वीडियो में पीडि़त छात्र हाथ जोड़कर माफी मांगते और बचने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो लड़के एक नाबालिग छात्र को अर्धनग्न करने के बाद बेल्ट से मारते दिखाई दे रहे हैं। दूसरे वीडियो में एक छात्र के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले लड़कों की पहचान कर रही है। घमापुर टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि मारपीट का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है। मारपीट करने वालों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पीडि़त छात्र की ओर से शिकायत की जानकारी नहीं मिली है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-