जबलपुर में मूर्तिकार बब्बा सोनकर की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भानतलैया क्षेत्र में हुई थी वारदात

जबलपुर में मूर्तिकार बब्बा सोनकर की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, भानतलैया क्षेत्र में हुई थी वारदात

प्रेषित समय :17:07:00 PM / Mon, Sep 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में हनुमानताल क्षेत्र स्थित भानतलैया में मूर्तिकार मनोज सोनकर उर्फ बब्बा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी निक्की चौधरी को गिरफ्तार किया है। बब्बा सोनकर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
                           बताया गया है कि मुख्य आरोपी शुभम मराठा की बहन स्वाती राव उर्फ शीनू और बाबा टोला निवासी सुमित चौधरी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी रही। मामले में  पंजाब बैंक कॉलोनी निवासी निक्की चौधरी वारदात के समय मुख्य आरोपी शुभम मराठा के साथ मौके पर मौजूद था। जांच के दौरान हत्याकांड में उसकी भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 4 सितंबर की रात मनोज सोनकर मूर्ति बनाने में व्यस्त था। इसी दौरान शुभम मराठा और भरत यादव वहां पहुंचे और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश स्वाती के घर पर तैयार की गई थी। पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 में मनोज के बेटों अनिकेत और छोटू ने शुभम और स्वाती के भाई बिद्ध मराठा की चाकू मारकर हत्या की थी। इसी पुरानी रंजिश के चलते मनोज सोनकर को निशाना बनाने की साजिश रचे जाने की बात जांच में सामने आई है। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-