जबलपुर में ओवरटेक करते हुए हाइवा से टकराए बाइक सवार युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर, चालक हाइवा लेकर पहुंचा थाना

जबलपुर में ओवरटेक करते हुए हाइवा से टकराए बाइक सवार युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर, चालक हाइवा लेकर पहुंचा थाना

प्रेषित समय :15:35:06 PM / Mon, Sep 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के सिहोरा स्थित मझगवां रोड पर दर्दनाक हादसा हुआ है, यहां पर हाइवा को ओवर टेक कर रहे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर टकरा गए, हादसे में सचिन केसरवानी नामक युवक की मौत हो गई। वहीं रवि कनौजिया के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया है। 
                            पुलिस के अनुसार आगा चौक उजारपुरा निवासी सचिन केसरवानी उम्र 29 वर्ष अपने दोस्त रवि कनौजिया 32 वर्ष के साथ बाइक से मझगवां में रिश्तेदारी में जाने निकले। वे बीती रात 11.30 बजे फनवानी गांव के पास वे आगे चल रहे रेत से भरे हाइवा को ओवरटेक करने लगे। ओवरटेक के दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और हाइवा से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक करीब 20 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में सचिन को गंभीर चोटें आईं, जबकि रवि भी घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सिहोरा अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। रवि की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने रात में ही सचिन के परिवार को हादसे की सूचना दी। आज सुबह पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद हाइवा चालक खुद वाहन लेकर मझगवां थाने पहुंचा और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-