जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रांझी क्षेत्र में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है, यहां पर मोहल्ले में ही रहने वाले एक युवक ने मानसिक रुप से कमजोर महिला के साथ रेप किया है। मामले में पीडि़ता ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने आरोपी सोनू चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रांझी क्षेत्र में रहने वाली महिला उम्र 27 वर्ष मानसिक रुप से कमजोर है,जिसके चलते वह अधिकतर समय घर के अंदर ही रहती थी। पिछले दिनों मोहल्ले का ही एक युवक सोनू चौधरी मौका पाकर घर के अंदर घुस गया, जिसने महिला को धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया। इस घटना से महिला सहम गई। उसने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी तो परिजन आगबबूला हो गए। पीडि़ता ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सोनू चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है।
जबलपुर में मानसिक रुप से कमजोर महिला के साथ रेप, रांझी क्षेत्र में घटना
प्रेषित समय :18:14:34 PM / Mon, Sep 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर



