जबलपुर के ककरतला खमरिया में बदमाशों ने मचाया कोहराम, घर के सामने खड़ी कार पर चलाई गोलियां

जबलपुर के ककरतला खमरिया में बदमाशों ने मचाया कोहराम, घर के सामने खड़ी कार पर चलाई गोलियां

प्रेषित समय :16:34:02 PM / Mon, Sep 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में खमरिया स्थित ककरतला क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने जमकर कोहराम मचाया, बदमाशों ने यहां पर खड़ी के सामने खड़ी कार में फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिसपर हमलावर भाग निकले। 
                               खमरिया पुलिस के अनुसार ककरतला खमरिया में रहने वाले सुग्रीव यादव के घर के बाहर खड़ी कार में बदमाशों ने दनादन फायरिंग कर दी। फायरिंग से कार में छेद हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर सुग्रीव सहित आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकले। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई, देखा तो घर के बाहर खड़ी कार क्रमांक एमपी 20 जेड जी 5919 में 2 स्थानों पर गन शार्ट के छेद थे लेकिन सूचना देने वाला सुग्रीव यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ककरतला यादव मोहल्ला ने बताया कि वह कोई कार्यवाही नहीं करना चाहता है। इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो कॉलर द्वारा दी गयी सूचना की आडियो रिकार्डिंग प्राप्त की गयी । जिसमे कॉलर द्वारा आरोपी मोनू एवं रामलखन यादव द्वारा फायरिंग किया जाना बताया गया है। पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण, एवं आडियो रिकाडिंग के आधार पर रामलखन यादव एवं मोनू यादव के विरूद्ध धारा 125, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-