जबलपुर में रांझी पुलिस ने निकाला पैंडा का निकाला, पिस्टल दिखाकर मांग रहा था गुंडा टैक्स

जबलपुर में रांझी पुलिस ने निकाला पैंडा का निकाला, पिस्टल दिखाकर मांग रहा था गुंडा टैक्स

प्रेषित समय :18:43:52 PM / Mon, Sep 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रांझी क्षेत्र में इंदिरा नगर धोबीघाट निवासी ऑटो चालक आयुष राजपूत और उनके दो साथियों प्रवीण ठाकुर व सोहेल खान के साथ मारपीट हुई थी। आरोपियों ने उनसे 10,000 रुपए की रंगदारी मांगी थी। पैसे देने से मना करने पर डंडों और घूंसों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
                                 रांझी टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि बीती देर रात पुलिस शांतिनगर रोड, करोंदी के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में छिपा हुआ मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा (25 वर्ष), निवासी इंदिरानगर रांझी बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देशी पिस्टल और जेब से एक जिंदा कारतूस मिला। आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार दो महीने पहले 23 हजार रुपए में खरीदा था। पुलिस की सख्ती से पूछताछ में पैंडा ने रंगदारी मामले में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम बताए। उसकी निशानदेही पर उसके साथी आयुष समुद्रे (24 वर्ष) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा आरोपी ऋतिक उर्फ निंजा अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने पैंडा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों विशाल ठाकुर और आयुष समुद्रे का जुलूस दोपहर 2 बजे रांझी मुख्य मार्केट से निकाला गया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मुख्य आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा के खिलाफ पहले से ही करीब 7 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें अवैध वसूली, मारपीट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक अधिनियम और चोरी जैसे अपराध शामिल हैं।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-