जबलपुर. जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के मरचुरी गेट के समीप शुक्रवार 25 सितम्बर की तड़के एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित होटल में जा घुसी. हादसे के समय होटल के अंदर सो रहे चार-पांच लोग कार की चपेट में आ गए. घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जबकि कार में सवार धनवंतरी नगर निवासी अधिवक्ता शिवम शर्मा के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार जसूजा सिटी निवासी शरद अपने दोस्त अधिवक्ता शिवम शर्मा के साथ स्विफ्ट कार से कहीं जा रहा था. मेडिकल कॉलेज मरचुरी गेट के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी होटल में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि होटल में सो रहे लोग इसकी चपेट में आ गए.
घटना की सूचना मिलते ही संजीवनी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस कार की रफ्तार और चालक की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


