गणेश विसर्जन जुलूस के बीच दो पक्षों के बीच टकराव, एक दूसरे पर किया हमला, मची अफरातफरी-भगदड़

गणेश विसर्जन जुलूस के बीच दो पक्षों के बीच टकराव, एक दूसरे पर किया हमला, मची अफरातफरी-भगदड़

प्रेषित समय :17:41:45 PM / Mon, Sep 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

 जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित रांझी मेमोरी तिराहा पर उस वक्त भगदड़ व अफरातफरी मच गई जब गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के युवकों ने एक दूसरे पर घातक हथियारों से हमला कर दिया। हमले में दोनों पक्षों के युवकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। 
                                   बताया गया है कि शुभम सोनकर अपने दोस्त विकास अहिरवार व भाई रघुवीर सोनकर के साथ गणेश जी का जुलूस देखने निकला था। रात लगभग 10 बजे गण्ेाश जी जुलूस के दौरान मेमोरी तिराहा व्हीकल मोड़ के पास मेन रोड पर अमित उर्फ बिट्टू चैधरी अपने साथी मोहित के साथ मिला जिसने पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर अमित उर्फ बिट्टू ने लोहे के कड़े से हमला कर दिया। जिससे शुभम के नाक, कान व गर्दन पर गंभीर चोटें आई। वहीं अमित चैधरी उम्र 19 वर्ष निवासी कांचघर घमापुर वर्तमान पता आमानाला बड़ा पत्थर रंाझी ने पुलिस को बताया कि अपने साथी आयुश समुदे्र तथा अभिषेक चौधरी के साथ मेमोरी तिराहा रांझी के पास खड़े होकर गणेश जी के विजर्सन जुलूस देख रहा था। इस दौरान शुभम सोनकर आया और पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लोहे के कड़े से हमला कर दियसा। दोनों पक्षों के बीच हुए टकराव को देख गणेश विसर्जन जुलूस देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई। इस बीच खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-