बरेला हाईवे पर रफ्तार का कहर, तेज कार ने आगे जा रही कार को मारी टक्कर, दंपति और ड्राइवर घायल

बरेला हाईवे पर रफ्तार का कहर, तेज कार ने आगे जा रही कार को मारी टक्कर, दंपति और ड्राइवर घायल

प्रेषित समय :19:19:28 PM / Mon, Oct 5th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में बरेला रोड पर तेज रफ्तार ने एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा पैदा कर दिया। ग्लोबल अस्पताल से इलाज कराकर लौट रहे एक दंपति और उनकी कार के ड्राइवर को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
                    बताया गया है कि शाम करीब 5.30 बजे निरमा फैक्ट्री के पास हाईवे रोड बरेला पर हुई। मंडला जिले के ग्राम सेमरखापा महाराजपुर निवासी 19 वर्षीय हर्ष सिंगौर पेशे से ड्राइवर है। वह मारुति सुजुकी से रेखा भलावी और उनके पति जगदीश भलावी को ग्लोबल अस्पताल, जबलपुर से लेकर वापस मंडला जा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी बरेला के पास पहुँची, तभी शारदा मंदिर की तरफ से आ रही एक अन्य कार के चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए साइड से सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर हर्ष के साथ-साथ वाहन में सवार रेखा भलावी और जगदीश भलावी को हाथ, पैर, सिर और पीठ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पीडि़त ड्राइवर हर्ष सिंगौर की शिकायत पर थाना बरेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 281 और 125(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस अब मामले की गहनता से विवेचना कर रही है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-