जबलपुर की गोपालबाग तलैया में उतराती मिली वृद्ध की लाश

जबलपुर की गोपालबाग तलैया में उतराती मिली वृद्ध की लाश

प्रेषित समय :14:58:20 PM / Fri, Oct 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गोपालबाग स्थित सेठजी की तलैया में आज सुबह एक वृद्ध की लाश उतराते मिले से हड़कम्प मच गया। तलैया के आसपास रहने वाले लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 
                            पुलिस के अनुसार आज सुबह के वक्त गोपाल बाग क्षेत्र में रहने वाले लोग टहलने के लिए निकले, जब वे तलैया के पास से गुजर रहे थे, इस दौरान उन्होने एक वृद्ध के शव को पानी में उतराते देखा। वृद्ध की लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र लगभग 65 वर्ष बताई जा रही है। मृतक के शरीर पर ताबीज बंधा हुआ है और नाग-नागिन की आकृति के निशान बने हुए हैं। इसके अलावा, उसके हाथ पर सांप का गुदना (टैटू) भी खुदा हुआ है। पुलिस ने शिनाख्ती के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी है। ताकि कहीं कोई गुम इंसान का मामला कायम हो तो पता चल सके। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-