दमोह में सनातन यात्रा में जबलपुर के शातिर बदमाश भगवा कपड़े पहनकर पहुंचे, पर्स चोरी करते पकड़े गए

दमोह में सनातन यात्रा में जबलपुर के शातिर बदमाश भगवा कपड़े पहनकर पहुंचे, पर्स चोरी करते पकड़े गए

प्रेषित समय :19:05:56 PM / Thu, Oct 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर
जबलपुर। एमपी के दमोह स्थित हटा और पटेरा क्षेत्रों में बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने जबलपुर और इंदौर के 11 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो भगवा कपड़े पहनकर और हाथों में भगवा झंडा थामकर रथयात्रा में शामिल हुए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये आरोपी खुद को हिंदू श्रद्धालु बताकर भीड़ का हिस्सा बन गए थे। इस भीड़भाड़ का फायदा उठाकर वे लगातार श्रद्धालुओं के पर्स और कीमती सामान चुरा रहे थे। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए इनमें से 6 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया, जबकि 5 अन्य आरोपी एक इनोवा कार से चोरी की वारदातों को अंजाम देने पहुंचे थे, जिन्हें बाद में धर दबोचा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की और सभी 11 आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें न्यायालय (कोर्ट) में पेश किया। इस घटना के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश है कि कैसे कुछ बदमाश धार्मिक आयोजनों की आड़ में इस तरह की आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अब इस पूरे गिरोह के अन्य आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल था। Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-