जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गढ़ा स्थित सैनिक सोसायटी में एक अत्यंत ही हृदय विदारक मामला सामने आया है। जहा पर सौतेले पिता की प्रताडऩा से तंग आकर महज 10 साल की एक मासूम बच्ची ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
थाना गढ़ा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामप्रसाद मरकाम उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम मक्के, मोहगांव, नैनपुर, जिला मंडला, हालमुकाम सैनिक सोसायटी, दानवबाबा, रितेश कोरी का किराये का मकान, गढ़ा ने थाने में सूचना दर्ज कराई थी कि रामप्रसाद पेशे से राजमिस्त्री है और वह विगत 6 वर्षों से सुनीता मर्सकोले निवासी चांगूटोला, मोहगांव, जिला बालाघाट को अपनी पत्नी के रूप में रख रहा था। सुनीता के पहले पति से दो बच्चे अनुज मर्सकोले उम्र 15 वर्ष और मोनिका उम्र 10 वर्ष भी उसी के साथ रहते थे। 16 अक्टूबर को सुबह करीब 6 बजे रामप्रसाद काम की तलाश में कृपाल चौक गया था। जब वह दोपहर में घर लौटा, तो उसके सौतेले बेटे अनुज मर्सकोले ने उसे बताया कि 10 वर्षीय मोनिका मर्सकोले ने घर के कमरे में छत पर डले पाइप से गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली है और अंदर से दरवाजा बंद है। शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। जब दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया, तो मासूम मोनिका का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका की मां सुनीता और पड़ोस में रहने वाली श्रीमती पुष्पा सैयाम के विस्तृत कथन दर्ज किए। बयानों से यह बात खुलकर सामने आई कि आरोपी सौतेला पिता रामप्रसाद मरकाम शराब पीने का भारी आदी था। वह रोजाना शराब के नशे में घर लौटता था और सुनीता के साथ-साथ उसके दोनों बच्चों अनुज और मोनिका के साथ बेरहमी से मारपीट करता था। आरोपी की आए दिन की प्रताडऩा और मारपीट के डर व भय के कारण बच्चे इतने सहम गए थे कि वे अक्सर पड़ोसियों (सावित्री ठाकुर व पुष्पा ठाकुर) के घर जाकर खाना खाते और सोते थे। रामप्रसाद की लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से बुरी तरह तंग और भयभीत होकर ही 10 वर्षीय बालिका मोनिका ने दोपहर करीब 12.30 बजे घर के अंदर बल्ली के सहारे गमछे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मर्ग की संपूर्ण जांच और गवाहों के बयनों के आधार पर पुलिस ने मृतिका को आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में आरोपी रामप्रसाद मरकाम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 107 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामप्रसाद मरकाम को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और मामले में अग्रिम विवेचना जारी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।
सौतेले पिता से प्रताडि़त होकर नाबालिग बेटी ने की आत्महत्या,
प्रेषित समय :16:13:51 PM / Mon, Oct 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर





