जबलपुर में हाईकोर्ट रोड पर होमगार्ड सैनिक से मोबाइल लूट, स्कूटी सवार आरोपी फरार

जबलपुर में  हाईकोर्ट रोड पर होमगार्ड सैनिक से मोबाइल लूट, स्कूटी सवार आरोपी फरार

प्रेषित समय :19:41:59 PM / Mon, Oct 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में हाईकोर्ट रोड पर ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड सैनिक को बदमाश ने अपना शिकार बना लिया। आरोपी एक स्कूटी पर सवार होकर आया और सैनिक को डरा-धमकाकर उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
                  सिविल लाइन पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार  होमगार्ड सैनिक नरेंद्र चौबे निवासी अंबा विहार कॉलोनी सिहोरा होमगार्ड विभाग में पदस्थ हैं। नरेन्द्र चौबे की दरीखाना कैंप में रात 10 बजे से सुबह तक की थी। अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद आज सुबह लगभग 6.30 बजे वे पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे ताकि अपने घर सिहोरा जा सकें। जैसे ही वे जबलपुर के व्यस्त और महत्वपूर्ण माने जाने वाले इलाके हाईकोर्ट के गेट नंबर 1 के पास पहुंचे, तभी एक स्कूटी (एक्सेस) पर सवार युवक उनके सामने आ गया। स्कूटी चालक ने सैनिक को रोककर स्कूटी चढ़ाने की धमकी देते हुए मोबाइल फोन छीना और कलेक्ट्रेट चौराहे की तरफ फरार हो गया। लूट की घटना से घबराए सैनिक नरेन्द्र ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने पीडि़त सैनिक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-