जबलपुर में तीन पत्ती चौक पर रुककर कलेक्टर ने ऑटो चालकों से किया संवाद

जबलपुर में तीन पत्ती चौक पर रुककर कलेक्टर ने ऑटो चालकों से किया संवाद

प्रेषित समय :18:03:43 PM / Mon, Oct 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में आज सुबह शहर के अलग-अलग हिस्सों के भ्रमण पर निकले कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने दोपहर तीन पत्ती चौराहे पर रूककर ऑटो रिक्शा चालकों से संवाद किया और शहर की यातायात व्यवस्था से लेकर सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक नियमों के पालन के संबंध में उनसे चर्चा की।
                            संवाद के दौरान कलेक्टर ने ऑटो रिक्शा चालकों से उनकी दिनचर्या, आमदनी और समस्याओं की  जानकारी भी ली। उन्होंने ऑटो रिक्शा चालकों के स्वास्थ्य और नेत्र परीक्षण के लिए जल्दी ही शिविर  लगाये जाने की बात कही तथा संबल योजना सहित श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविर आयोजित करने आश्वासन भी दिया।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-