जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गोहलपुर स्थित तालिब शाह चौक पर बाइक से आए बदमाशों ने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मंगन सिद्दीकी चाकुओं से प्राणघातक हमला कर दिया। बेखौफ हमलावरों द्वारा किए गए हमले में मंगन सिद्दीकी के शरीर पर गंभीर चोटें आई। वहीं हमला होते देख आसपास खड़े लोगों में चीख-पुकार के साथ अफरातफरी मच गई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगन सिद्दीकी लंबे समय से इलाके में सक्रिय अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा रहे थे। यही बात नशा माफियाओं और अपराधियों की आंखों में कांटों की तरह चुभ रही थी। बीती रात मंगन सिद्दीकी जब अपने चाचा की दुकान सान्या ज्वैलर्स के पास खड़े होकर फोन पर किसी से बात कर रहे थे, तभी मोटरसाइकलों से पहुंचे बदमाशों ने घेराबंदी कर मंगल पर चाकुओं से हमला करना शुरु कर दिया। हमले में मंगन के पेट, कमर, हाथ व पैर चोट आई। हमला होते आसपास खड़े लोगों में चीख पुकार मच गई, इस बीच कुछ लोगों ने हमलावरों को पकडऩे के लिए पीछा किया लेकिन वे धमकी देते हुए भाग निकले। घायल मंगल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस को पूछताछ में मंगन ने बताया कि अरमान ने उन्हें पहले भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी।
जबलपुर में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर बदमाशों ने चाकुओं से किए ताबड़तोड़ वार,
प्रेषित समय :07:21:20 AM / Mon, Oct 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




