जबलपुर। एमपी के जबलपुर में बरगी स्थित ग्राम बढ़ैयाखेड़ा में आकाश मरावी नामक युवक ने उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी गर्भवती पत्नी सुमन घर के बाहर किसी काम से निकली थी। लौटकर आई तो देखा कि पति आकाश फांसी के फंदे पर झूल रहा है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस के अनुसार ग्राम बढ़ैयाखेड़ा बरगी निवासी आकाश मरावी अपनी पत्नी सुमन सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है। बीती रात 8 बजे के लगभग परिवार के सदस्य गांव में किसी काम से बाहर गए थे। गर्भवती पत्नी सुमन भी कुछ देर के लिए बाहर गई, इस दौरान आकाश ने मलगा में चुनरी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पत्नी लौटकर आई तो देखा कि आकाश फांसी के फंदे पर झूल रहा है। जिसपर वह चीख पड़ी, शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने देखा तो पुलिस को खबर दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद व परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
गर्भवती पत्नी के घर से निकलते ही युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
प्रेषित समय :18:28:36 PM / Mon, Oct 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




