जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओÓ पदयात्रा में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अराजकता फैलाकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहती है। संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने में जुटी कांग्रेस की राजनीति देश की छवि और अर्थव्यवस्था के लिए नुकसानदायक है।
मेघवाल ने कहा कि भाजपा के अभियान का उद्देश्य जनता को कांग्रेस की राजनीति के प्रति जागरूक करना है। चुनाव आयोग से मिलने की निर्धारित प्रक्रिया को दरकिनार कर 300 नेताओं के पहुंचने और राष्ट्रपति भवन व सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने को उन्होंने अव्यवस्था फैलाने की कोशिश बताया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सबके लिए खुला है, लेकिन वहां मिलने की एक प्रक्रिया है, जिसका पालन करना चाहिए।
राहुल गांधी के बयान पर पलटवार-
राहुल गांधी के 'रिजीम चेंजÓ बयान पर मेघवाल ने कहा कि 2024 में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश दिया है। कांग्रेस को चुनाव के समय घोषणा पत्र लेकर जनता के बीच जाना चाहिए। सड़कों पर मार्च करने से सत्ता परिवर्तन नहीं होता। राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनॉमीÓ बताए जाने पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़ रही है। कांग्रेस की राजनीति देश की छवि और अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली है।
दिवाली से पहले रैली पर कांग्रेस को घेरा-
मेघवाल ने दिवाली से ठीक पहले कांग्रेस की रैली को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने व्यापारियों की अपील और सिख समुदाय की भावनाओं को भी नजरअंदाज किया। भाजपा का अभियान जनता को कांग्रेस की राजनीति के प्रति जागरूक करने के लिए है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इस पदयात्रा के जरिए जबलपुर से संदेश दिया जाएगा कि देश में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व में देश में अराजकता फैलाई जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं का मजाक बनाने वाली ताकतों को जवाब दिया जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री मेघवाल बोले, अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना चाहती है कांग्रेस
प्रेषित समय :16:35:01 PM / Mon, Nov 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर





