शिल्पा शेट्टी ने मालदीव से साझा किये फोटो, समुद्र किनारे प्रिंट बिकिनी में आईं नजर

शिल्पा शेट्टी ने मालदीव से साझा किये फोटो, समुद्र किनारे प्रिंट बिकिनी में आईं नजर

प्रेषित समय :11:00:26 AM / Fri, Feb 26th, 2021

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा संग इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपनी तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के बीच लगातार साझा कर रही हैं। हाल ही में शिल्पा ने ने फिर से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो समुद्र किनारे रेत पर बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'ऐसा लगा जैसे तरंगे उत्पन्न हो रही हैं।' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी हाथों में रेत लिए बेहतरीन पोज बना रही हैं। 

शिल्पा शेट्टी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वीडियो में आप देख सकते हैं शिल्पा पोज देती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को महज एक घंटे में 3 लाख बार देखा जा चुकाहै। शिल्पा के फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी उनके पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं। उनकी बहन शमिता शेट्टी ने रेड हार्ट की इमोजी बनाया है। 

इससे पहले शिल्पा शेट्टी ने एक स्लो मोशन वीडियो भी शेयर किया, जिसमें वह मालदीव की रेत पर नंगे पांव दौड़ती नजर आईं। शिल्पा को समंदर काफी पसंद है और राज कुंद्रा ने भी कहा है कि मालदीव उनके फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन में से एक है। शिल्पा शेट्टी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था 'हॉलिडेज ऐसे होने चाहिए'। बता दें कि हाल ही में एक पोस्ट के जरिए शिल्पा शेट्टी ने समुद्र किनारे छुट्टियां बिताने की ख्वाहिश जताई थी।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

शिल्पा शेट्टी ने रिपब्लिक डे पर दे दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

सान्या मल्होत्रा ने फिर बिकिनी फोटो से लगाई आग

बिकिनी तस्वीरों में कृष्णा ने ढाया कहर, हॉट अंदाज में दिए बोल्ड पोज

ईशा गुप्ता ने एनिमल प्रिंट वाली बिकिनी में शेयर की फोटो

Sunny Leone ने बिकिनी में की फोटो शेयर, जमकर हो रही हैं वायरल

Leave a Reply