जबलपुर में विधायक अशोक रोहाणी के चुनाव प्रभारी बनते ही बदले राजनैतिक समीकरण, दावेदारों ने रुख बदला..!

जबलपुर में विधायक अशोक रोहाणी के चुनाव प्रभारी बनते ही बदले राजनैतिक समीकरण, दावेदारों ने रुख बदला..!

प्रेषित समय :19:22:23 PM / Mon, Mar 1st, 2021

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश में होने वाले नगरीय निकायों के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है, आज  जबलपुर नगर निगम चुनाव के लिए विधायक अशोक रोहाणी को प्रभारी नियुक्त किया गया है, इसी तरह ग्रामीण के लिए पूर्व विधायक नरेन्द्र त्रिपाठी को  प्रभारी बनाया गया है. अशोक रोहाणी के प्रभारी बनाए जाने के साथ ही शहर में चुनावी समीकरण भी बदल गए, खासतौर पर दावेदारों ने भी अपना रुख बदल दिया.

बताया जाता है कि कहने के लिए तो जबलपुर जिले की आठ विधानसभा में चार में भाजपा के विधायक काबिज है, जिसमें एक तो पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके है, जो पिछले कुछ समय से अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में है. इसके अलावा तीन विधायक है जो दूसरी बार विधायक बने है, लेकिन इन तीनों में केंट विधायक अशोक रोहाणी की सत्ता से लेकर संगठन तक मजबूत पकड़ बनती जा रही है, यह बात आज नगर निगम के लिए 28 जिलों के प्रभारी नियुक्त हुए तो उसमें जबलपुर शहर का प्रभारी अशोक रोहाणी को नियुक्त किया गया है, इसके बाद से ही इस तरह की चर्चाओं का दौर शुरु हो गया. वैसे तो नगर निगम में पार्षद बनने के लिए भाजपा में दावेदारों की कमी नहीं है, सभी दावेदार अपने अपने स्तर पर अपने आकाओं के पास शरणागत भी है, उन्हे आश्वासन भी मजबूत मिला है कि तैयारी करो, टिक ट आपको ही मिलेगी, लेकिन आज अशोक रोहाणी के प्रभारी बनाए जाने के बाद जबलपुर शहर की राजनीति के समीकरण अचानक ही बदल गए, दावेदारों के बीच हड़कम्प मच गया, वे सोचने के लिए मजबूर हो गए कि अब क्या करें, कही न कहीं विधायक अशोक रोहाणी पॉवर फुल हो गए है. 

खैर बदलते समीकरणों के बीच क्या हालात बनते है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा लेकिन आज से विधायक अशोक रोहाणी के आफिस से लेकर घर तक समर्थकों की भीड़ अचानक बढ़ गई. गौरतलब है कि नगर निगम चुनाव में पार्षद की टिकट पाने के लिए इस बार दोनों ही पार्टी से दावेदारों की कमी नहीं है, भाजपा में लम्बे समय से कार्यकर्ता की हैसियत से संगठन की सेवा में जुटे युवा इस बात ज्यादा उत्साहित है क्योंकि उनका कहना है कि इस बार उन्हे समर्पण का फल मिलेगा, अब देखना यह है कि सेवा का फल मिला है कि हर बार की तरह नेताओं की रस्साकसी के बीच चहेते टिकट पाने में कामयाब हो जाएगें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में पेट्रोल पम्प पर डकैती की योजना बनाते पकड़े गए पांच लुटेरे..!

जबलपुर में संतो ने लगवाया टीका, आमजन भी पहुंचे टीका लगवाने, भीड़ में गायब हो गई सोशल डिस्टेसिंग

जबलपुर के रांझी में स्थित पुरानी फायरिंग रेंज में आरक्षक का शव मिलने से मचा हड़कंप

जबलपुर: बाल विकास परियोजना अधिकारी एसए सिद्दिकी सेवानिवृत्त हुए

जबलपुर में नर्मदा दीप इंडस्ट्रीज में बन रहा था नकली घी, क्राइम ब्रांच, खाद्य विभाग की दबिश में खुलासा, देखें वीडियो

जबलपुर की होटल में तोडफ़ोड़, हमला कर लूट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

Leave a Reply