कोरापुट. ओडिशा के कोरापुट जिले में सोमवार को ओडिशा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर पुलिस को एक कार की तलाशी के दौरान 7.90 करोड़ रुपए के नकली नोट मिले. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. कोरापुट पुलिस अधीक्षक (एसपी) वरुण गुंटुपल्ली ने मंगलवार को कोरापुट में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सुनकी पोस्ट पर हमेशा की तरह गाड़ियों की चेकिंग के दौरान छत्तीसगढ़ नंबर की एक हैचबैक कार से चार ट्रॉली बैग मिले. तलाशी में बैग से 500 रुपए के नकली नोट मिले.
साथ ही कहा कि पूछताछ करने पर तीनों ने कबूल किया कि उन्हें ये नकली नोट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से कलर कॉपी बनाने वाले से मिले हैं. साथ ही कहा कि वो इन नकली नोटों को विशाखापत्तनम में किसी को देने जा रहे थे. इन नकली नोटों में 500 रुपए के कुल 1580 बंडल थे और हर बंडल में 500 के 100 नोट थे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी सेे पूछा- पीडि़ता से शादी करोगे? गिरफ्तारी से मिली फौरी राहत
चंद्रबाबू नायडू को एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका तो फर्श पर बैठ गए, बोले अधिकारी, कार्यक्रम टाल दीजिए
जावेद अख्तर अवमानना मामला: कंगना को कोर्ट का जमानती वारंट, 22 मार्च तक पुलिस के सामने पेश होने के निर्देश
टीवी न्यूज चैनल पर लाइव डिबेट में बवाल, आंध्र प्रदेश बीजेपी महासचिव को मारी चप्पल, मचा हंगामा
आंध्र प्रदेश के करनूल में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 8 महिला सहित 13 की मौत
आंध्र प्रदेश के कुरनूल में बस और ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत, 13 लोगों की मौत, चार घायल
Leave a Reply