पलपल संवाददाता, जबलपुर/रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा स्थित गोविंदगढ़ में नकाबपोश बदमाशों ने सतना जिले के व्यापारी अरविंद तिवारी की धारदार हथियारों से हमला कर रुपया व मोबाइल फोन लूट लिया. व्यापारी की देर रात हुई हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते पुलिस अधिकारियों सहित व्यापारी वर्ग एकत्र हो गया. पुलिस ने मामले में हमलावरों को पकडऩे के लिए चारों ओर पुलिस की टीमें रवाना कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिगना जिला सतना निवासी अरविंद तिवारी किसी काम से रीवा आए थे, जो देर रात अपने दो साथियों के साथ कार से सतना जाने के लिए निकले, जब वे गोविंदगढ़ तालाबा के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान मोटर साइकलों से आए पांच नकाबपोश बदमाशों ने कार को रोक लिया और रुपयों की मांग करने लगे, विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू निकालकर व्यापारी अरविंद तिवारी से चाकु से दनादन कई बार किए, जिससे अरविंद तिवारी के शरीर पर गंभीर चोटें आई, इस बीच हमलावरों ने अरविंद तिवारी के जेब से रुपया व मोबाइल फोन निकाला और भाग निकले. अरविंद तिवारी की हत्या से घबराए साथियों ने तत्काल पुलिस अधिकारियों को सूचना दी, देखते ही देखते पुलिस अधिकारी बल सहित मौके पर पहुंच गए, इस बीच कारोबारी के साथी भी पहुंच गए थे, पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश में टीमों को रवाना कर दिया है. कारोबारी की हत्या को लेकर आज सुबह से ही रीवा में तनाव का माहौल बना रहा, जिसके चलते डीआईजी अनिलसिंह कुशवाहा भी पहुंच गए थे, जिन्होने आरोपियों को पकडऩे के लिए सर्च आपरेशन चलाने के निर्देश दिए है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्या, परिवार का दावा- आरोपी सपा नेता
जबलपुर में सुरक्षा संस्थान जीसीएफ के जेडब्ल्यूएम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बिहार के रोहतास में कांग्रेस विधायक के भतीजे की गोली मारकर हत्या
मुर्गे ने कर दी मालिक की हत्या, 24 घंटे थाने में बंद रहा मुर्गा, आरोप में कोर्ट में पेशी
यूपी: दोस्त ने चुरा कर पहन ली थी अंडरवियर, इसलिये युवक ने कर दी चाकू मारकर हत्या
जबलपुर में पति, सौतन की प्रताडऩा से गर्भवती नाबालिगा ने की आत्महत्या..!
छत्तीसगढ़: किसानों की आत्महत्या पर विधानसभा में हंगामा, बीजेपी विधायकों का वाकआउट
रेल लाइन किनारे महिला की पत्थर पटककर हत्या..!
Leave a Reply