शेयर मार्केट में जबर्दस्त उछाल: 1147 अंक चढ़कर 51444 पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 15200 के पार

शेयर मार्केट में जबर्दस्त उछाल: 1147 अंक चढ़कर 51444 पर पहुंचा सेंसेक्स, निफ्टी 15200 के पार

प्रेषित समय :16:05:00 PM / Wed, Mar 3rd, 2021

नई दिल्ली. आज बुधवार को सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ. सूचकांकों को वित्तीय शेयरों की मजबूती से बल मिला. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1147.76 अंक यानी 2.28 फीसदी की तेजी के साथ 51444.65 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 326.50 अंक यानी 2.19 फीसदी ऊपर 15245.60 के स्तर पर बंद हुआ. विश्लेषकों का कहना है कि तीसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े सकारात्मक दायरे में पहुंचने से निवेशकों की धारणा बेहतर बनी हुई है.

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, बजाज फाइनेंस और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए. वहीं हीरो मोटोकॉर्प, मारुति, बजाज ऑटो, एम एंड एम और बीपीसीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए. 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज ऑटो के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए. इनमें पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, एफएमसीजी, आईटी, बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक, मेटल, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं.

रिलायंस के शेयर में जेरदार तेजी

भारत में पांच साल में पहली स्पेक्ट्रम नीलामी मंगलवार को संपन्न हो गई. इस दौरान विभिन्न दूरसंचार कंपनियों ने 77,814.80 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम खरीदा. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने दो दिन की नीलामी में 50 फीसदी से अधिक स्पेक्ट्रम 57,123 करोड़ रुपये में खरीदा. इसके बाद आज रिलायंस के शेयर में तेजी देखी गई. 2,121.05 के स्तर पर खुलेने के बाद यह 101.10 अंक (4.80 फीसदी) ऊपर 2,207.10 के स्तर पर बंद हुआ.

यस बैंक के शेयरधारकों ने दी 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी

यस बैंक के शेयरधारकों ने बैंक को 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है. बैंक ने रेगुलेटर को दी गई जानकारी में बताया कि करीब 98.78 फीसदी वोट इक्विटी शेयर या दूसरे सिक्योरिटीज जारी करके फंड जुटाने के पक्ष में दिया गया है. इससे पहले 22 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बैंक ने कहा था कि वह 10,000 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है. 

शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

पिछले सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 2,19,920.71 करोड़ रुपये की गिरावट आई. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,786 अंक या 3.46 फीसदी नीचे आया. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

धड़ाम हुये शेयर बाजार, 1000 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

शेयर मार्केट: पांच दिन बाद थमा गिरावट का सिलसिला, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

शेयर मार्केट में भूचाल, सेंसेक्स 1145 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 14700 के नीचे आया

शेयर बाजार की कमजोर शुरूआत, 15000 अंक के नीचे आया निफ्टी

सेंसेक्स में 100 अंकों की तेजी, निफ्टी भी 15200 अंक के पार

शेयर मार्केट - 19 अंक नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी मामूली गिरावट

शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Leave a Reply