कोलकाता. पश्चिम बंगाल के कांथी में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई सौमेंदु अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. तृणमूल कांग्रेस ने दोनों नेताओं पर नगर पालिका से राहत सामग्री चोरी करने का आरोप लगाया है. इसी सिलसिले में एफआईआर दर्ज की गई है.
बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी टीएमसी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ा था और ममता को करारी मात भी दी थी. चुनाव परिणाम के बाद से ही बीजेपी नेता और टीएमसी के बीच मतभेद साफ तौर पर दिख रहा है.
बीजेपी ने नंदीग्राम से विधायक और कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना है. केंद्र ने उनके पिता शिशिर अधिकारी और भाई दिव्येंदु अधिकारी को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दे रखी है.
गौरतलब है कि शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से 1956 वोटों से मात दी थी. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी मुख्य विपक्षी पार्टी बनकर उभरी है. कुल 292 सीटों में से टीएमसी ने 213 सीटों पर जीत दर्ज की है. 2016 के चुनाव में टीएमसी ने 211 सीटों पर जीत हासिल की थी. बीजेपी के खाते में 77 सीटें आई है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-बंगाल में टीकाकरण केंद्र पर तृणमूल-भाजपा समर्थकों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग-बमबाजी
पश्चिम बंगाल के बर्दवान में प्रेमी ने दी जान तो गांववालों ने शव के अंगूठे से भरवी दी लड़की की मांग
बंगाल के मुख्य सचिव पर केंद्र सरकार सख्त, सर्विस रूल्स की अनदेखी के चलते किया ट्रांसफर
पीएम मोदी और सीएम ममता बनर्जी में भाई-बहन जैसा रिश्ता, जिसे तोडऩा चाहती है बंगाल भाजपा: अपरूपा
PM मोदी यास से हुए नुकसान का जायजा लेने ओडिशा-प. बंगाल रवाना, बैठक में ममता भी होंगी साथ
यास तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेने कल उड़ीसा और बंगाल के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
Leave a Reply