कोटा. डबलूसीआरईयू यूथ विंग, यूनियन के महामंत्री कॉम मुकेश गालव के मार्गदर्शन और प्रेरणा से इस कोरोना काल में रेल कर्मचारियों और उनके परिवारजनों तथा आम जनता की सेवा हेतु लगातार कार्यशील हैं. यूनियन की सीएंडडबलू शाखा कोटा यूथ विंग के कॉम नरेंद्र खंगार और उनके परिवाजनों द्वारा घर पर ही खाना बनाकर स्टेशन क्षेत्र के निराश्रित, विकलांग और असहाय लोगो को वितरित करने का कार्य लगातार जारी है.

आज कॉम नरेंद्र खंगार और उनके परिवारजन ने 20वें दिन, 70 पैकेट सब्जी पुडी बनाकर , पैकेट में पैक कर स्टेशन क्षेत्र में जरूरतमंदो को वितरण किया. वितरण कार्य में कॉम कमल खंगार और उनके परिवारजन ने भी उनका सहयोग किया.
उल्लेखनीय है कि कॉम नरेंद्र खंगार द्वारा विगत वर्ष भी घर पर बनाकर 800 मास्क निशुल्क वितरित किए थे एवं इस बार भी वो और उनका परिवार लगभग 1200 से अधिक मास्क निशुल्क वितरित कर चुका है और सेवा कार्य का ये सिलसिला भी लगातार जारी है . उनके द्वारा बनाए 100 मास्क क्षेत्र के असहाय आम जन को वितरित किए गए. साथ ही और मास्क बनाने का सिलसिला लगातार जारी है.

Leave a Reply