आलोट. कोरोना काल में पॉजिटिव पाए गए कर्मचारी तथा On Duty कर्मचारियों को RTPCR जांच करवाने पर होम क्वारन्टाइन किया गया था. जो की केंद्र सरकार के निर्देशानुसार उच्च अधिकारियों के मौखिक आदेश पर किया गया था. चूंकि कर्मचारी ऑनड्यूटी पॉजिटिव हुए और RTPCR जांच भी On Duty कर्मचारियों की करवाई गई थी, इसीलिए होम क्वारन्टाइन किए गए सभी कर्मचारियों को special CL देना प्रस्तावित था.
परंतु महिदपुर रोड सेक्शन में onduty क्वारन्टाइन किए गए कर्मचारियों की sick leave अथवा पर्सनल CL काट ली गई, जो की केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अनुचित है. जब कोरोना की जानलेवा परिस्थितियों में सभी साथी कर्मचारी अपने जीवन व परिवार की चिंता किए बिना रेल को सुचारू रूप से चला कर देश सेवा कर रहे थ,े तब वो अपनी ड्यूटी करते हुए पॉजिटिव हुए थे. इसलिए रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से स्पेशल ष्टरु देना प्रस्तावित किया गया था एवं जो कर्मचारी पॉजिटिव आये थे और सही इलाज सही नहीं मिलने पर अपने परिवार के दबाव में घर चले गए थे. उनके अपसेन्ट एवं 1 वर्ष के लिए पास PTO बन्द कर दिये एवं चार्जशीट दी गई है जो न्यायोचित नहीं है.
दमनकारी नीतियों के खिलाफ आज वेस्ट सेन्टर रेल्वे एम्पलाई यूनियन की आलोट शाखा सचिव रमेश नायक के नेतृत्व में गुरुवार को लंच टाइम में दोपहर 12 बजे महिदपुर PWI ऑफिस में CPWI निरंजन यादव को DRM Kota के नाम पर ज्ञापन दिया. इस दौरान जितेंद्र जोशी, मूकेश माली, सलीम मंसूरी, मनोहर सिंह, राजू, चन्द्रप्रकाश खत्री, राकेश सैनी, मांझी, शिवराज मीणा, कुन्जी लाल आदि कर्मचारी शामिल हुये.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-रेल कर्मियों के ई-पास और मैनुअल पास की सुविधा 1 महीने के लिए बढ़ी
फ्री यात्रा पास का लाभ न लेने वाले रेल कर्मियों को मिलेगी नकद राशि, यह है कारण
रेल कर्मियों को शीघ्र मिलेगा नाइट ड्यूटी एलाउंस, सरकार ने रेल यूनियनों को दिया जवाब
रेल कर्मियों को सुविधा पास के बदले मिलेगी ऑनलाइन शापिंग की सुविधा, इतनी रााशि तक कर सकेेंगे खरीदी
Leave a Reply