जबलपुर में हिरन की खाल बेचने कर रहा ग्राहक का इंतजार, पहुंच गई पुलिस

जबलपुर में हिरन की खाल बेचने कर रहा ग्राहक का इंतजार, पहुंच गई पुलिस

प्रेषित समय :19:44:17 PM / Sun, Oct 10th, 2021

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित सुहागी अधारताल क्षेत्र में आज सुबह 4 बजे के लगभग पुलिस ने वीरविक्रम सिंह नामक व्यक्ति को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया है, जब वह हिरन की खाल बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहा था. पुलिस ने वीर विक्रमसिंह के कब्जे से हिरन की खाल बरामद करते हुए पूछताछ शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार पन्नी मोहल्ला सुहागी निवासी वीर विक्रमसिंह पिता ब्रजराजसिंह की पड़रिया कुण्डम में खेती है, जहां पर उसका आना जाना होता है, करीब एक माह पहले वीर विक्रमसिंह पड़रिया खेती के सिलसिले में गया था, जहां पर दो व्यक्तियों से उसने दो हजार रुपए में हिरन की खाल खरीद ली, जिसे शहर में मंहगे दाम में बेचना था. हिरन की खाल को बेचने के लिए वीर विक्रम सिंह आज सुबह 4 बजे के लगभग सुहागी क्षेत्र में ही ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, इस बात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए वीरविक्रम सिंह को हिरासत में लेकर तलाशी ली तो हिरन की खाल मिली, पुलिस ने हिरन की खाल बरामद करते हुए वीरविक्रम सिंह के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

रिजर्व बैंक ने मध्यप्रदेश के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पर लगाया जुर्माना

मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता पुरुषेन्द्र कौरव बनेगे जज, कोर्ट कालेजियम ने की अनुशंसा, राष्ट्रपति लेंगे निर्णय

मध्यप्रदेश में केंद्रीय मंत्रियों की आशीर्वाद यात्राओं की शुरुआत आज से

मध्यप्रदेश उच्च न्यायलय जबलपुर में पीए के पदों पर भर्ती, स्नातक पास करें आवेदन

मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय, 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

एमपी हाईकोर्ट के निर्देश: मध्यप्रदेश को हर माह वैक्सीन के 1.50 करोड़ डोज उपलब्ध कराए केन्द्र

Leave a Reply