सेंसेक्स में 433 अंकों की गिरावट, 17900 के नीचे लुढ़का निफ्टी

सेंसेक्स में 433 अंकों की गिरावट, 17900 के नीचे लुढ़का निफ्टी

प्रेषित समय :19:26:28 PM / Thu, Nov 11th, 2021

नई दिल्ली. साप्ताहिक F&O एक्सपायरी के दिन आज 11 नवंबर को घरेलू इक्विटी मार्केट में गिरावट रही. ऑटो, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में बिकवाली के चलते मार्केट पर दबाव रहा जिसके चलते सेंसेक्स 60 हजार और निफ्टी 17900 के नीचे फिसल गया. एसबीआई में आज 2.83 फीसदी की गिरावट रही. सेंसेक्स आज 433.13 अंकों की फिसलन के साथ 59,919.69 और निफ्टी 143.60 अंकों की गिरावट के साथ 17,873.60 पर बंद हुआ है.

सेंसेक्स पर आज इंडसइंड बैंक को छोड़ अन्य बैंकिंग शेयरों में गिरावट का रुझान रहा. वहीं निफ्टी के मेटल को छोड़ अन्य सेक्टर्स के इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए हैं. सबसे अधिक 2.33 फीसदी की गिरावट आज निफ्टी ऑटो में रही जबकि निफ्टी मेटल 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स पर महज 6 और निफ्टी पर 8 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए.

बीएसई सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक खरीदारी टाइटन के शेयरों में रही और इसके बाद सबसे अधिक एमएंडएम और रिलायंस में खरीदारी रही. बिकवाली की बात करें तो आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक बिकवाली एसबीआई, बजाज फिनसर्व और टेकएम में रही. आज कारोबार बंद होने पर निफ्टी पर टाइटन, हिंडालको और जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए जबकि एसबीआई, ओएनजीसी और एसबीआई लाइफ सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुए.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

शेयर मार्केट: 112 पॉइंट्स गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 18,044 पर बंद, बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स में रही गिरावट

शेयर मार्केट: सेंसेक्स 478 पॉइंट्स बढ़कर 60,545 पर बंद, निफ्टी 18,068 पर बंद, इस बैंक का शेयर 10% टूटा

शुरुआती तेजी के बाद फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट

सेंसेक्स की टॉप 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ बढ़ा, दो कंपनियां रहीं नुकसान में

शेयर मार्केट: सेंसेक्स 257 पॉइंट्स गिरकर 59,771 पर बंद, निफ्टी 17,829 पर बंद,यह शेयर्र्स सबसे ज्यादा टूटे

Leave a Reply