मोदीजी की चाहत! ऐसे मनाया जाए चाचा नेहरू का जन्मदिन....

मोदीजी की चाहत! ऐसे मनाया जाए चाचा नेहरू का जन्मदिन....

प्रेषित समय :20:14:33 PM / Sat, Nov 13th, 2021

प्रदीप द्विवेदी. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन 14 नवंबर, कांग्रेस तो मनाती ही है, लेकिन नरेंद्र मोदी की चाहत क्या है?
यह उनके भाषण से झलकता है, जिसका वीडियो कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने शेयर किया है!

https://twitter.com/i/status/1457700169538052109

पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर, के अवसर पर एनएसयूआई कवि सम्मेलन आयोजित कर रहा है....

Satveer Choudhary @SatveerINC भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जन्मदिवस (14 नवंबर) को NSUI द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित कवि हिस्सा लेंगे.

जानिये, पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस? 

एनडीटीवी इंडिया की रिपोर्ट अच्छी जानकारी देने वाली है....

भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है. भारत में बाल दिवस मनाने के पीछे दो कारण रहे हैं. पहला तो यह दिन देश के भविष्य अर्थात बच्चों को खास महसूस करवाने के लिए मनाया जाता है. दूसरा कारण बच्चों के प्रिय चाचा नेहरू का जन्मोत्सव भी इसी दिन होता है.

इसी दिन ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था, बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे. बच्चों की शिक्षा और बेहतर जीवन के लिए नेहरू जी हमेशा आवाज उठाते थे. केवल इतना ही नहीं, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रबंधकीय संस्थान जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना जवाहरलाल नेहरू ने ही की थी. पंडित नेहरू कहा करते थे कि, आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे. जिस तरह से हम उन्हें लाएंगे, उससे देश का भविष्य निर्धारित होगा.

यूएन ने 20 नवंबर 1954 को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी और भारत में पंडित जवाहरलाल नेहरू के निधन से पहले 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था, लेकिन 27 मई 1964 को पंडित जवाहर लाल नेहरु के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके प्यार को देखते हुए सर्वसम्मति से यह फैसला हुआ कि अब से हर साल 14 नवंबर को चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस मनाया जाएगा, जिसके बाद से ही हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा.

पूरी खबर पढ़ें....

 

https://ndtv.in/lifestyle/childrens-day-2021-know-why-childrens-day-is-celebrated-on-the-occasion-of-pandit-jawaharlal-nehru-birth-anniversary-2603831

https://twitter.com/i/status/1457700169538052109

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में आग से चार बच्चों की मौत, शार्ट सर्किट से हुआ था ब्लास्ट

साहेब! उकसाने की राजनीति में सभी का अपमान है.... नेहरू और सावरकर को क्यों आमने-सामने कर रहे हैं?

आजादी का अमृत महोत्सव के पोस्टर पर नेहरू की तस्वीर नदारद, राहुल बोले- लोगों के दिल से कैसे निकालोगे

साहेब! रबर बहुत छोटा है और नेहरू का नाम और काम बहुत बड़ा, कैसे मिटेगा?

नेहरू का सबसे बड़ा अपराध? गुजरात में पैदा नहीं होना!

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंड‍ित नेहरू को बताया आदर्श नेता

Leave a Reply