एमपी बीजेपी प्रभारी मुरलीधर राव ने चेताया, फिर किसान मोर्चा ने नियुक्त किए 12 जिलाध्यक्ष

एमपी बीजेपी प्रभारी मुरलीधर राव ने चेताया, फिर किसान मोर्चा ने नियुक्त किए 12 जिलाध्यक्ष

प्रेषित समय :17:46:59 PM / Sun, Nov 28th, 2021

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव की चेतावनी के दो दिन बाद भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्षों की एक सूची जारी की. पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के कई जिलों में अब तक जिलाध्यक्ष और कार्यसमिति का गठन नहीं हो पाया है.

जिसके चलते मोर्चा के प्रदेशाध्यक्षों की बैठक में राव ने चेतावनी दी थी कि आप लोग भोपाल में ही रुको और जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करो. इधर पार्टी को यह भी शिकायत मिली कि कुछ मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष मंत्रियों के घर घूम-घूम कर जिलाध्यक्ष बनाने के लिए नाम पूछ रहे हैं. संगठन इससे नाराज है.

12 जिलाध्यक्ष घोषित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की सहमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है. नए जिलाध्यक्ष और उनके जिले इस तरह हैं. रविकांत त्रिपाठी- शहडोल, अरविंद पटेल-जबलपुर ग्रामीण, महेश्वर सिंह चंदेल- बैतूल, घनश्याम पाटीदार-इंदौर ग्रामीण, कलम सिंह भावेर-झाबुआ, यशपाल सिंह ठाकुर (नीलू)-आलीराजपुर, शिवराज सिंह गोहिल-देवास, अभिनव यादव-जबलपुर नगर, मानसिंह इलाही-सीहोर, श्याम नारायण शुक्ला-अनूपपुर, विक्रम सिंह चौहान-मंदसौर एवं चंद्रजीत सिंह यादव- अशोक नगर.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से बीजेपी विधायक जितेंद्र महाजन निलंबित, दो MLAs को बाहर निकाला गया

बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए हर दल से गठबंधन को तैयार: अखिलेश यादव

बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मोदी-शिवराज की तारीफ, कांग्रेस को कोसा, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर फोकस

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे का बड़ा दावा- महाराष्ट्र में मार्च तक बन जाएगी बीजेपी सरकार

कांग्रेस ने तृणमूल को बताया बीजेपी की प्रॉक्सी, कहा- हमें कमजोर करना है मकसद

शीत सत्र के पहले दिन ही कृषि कानून रद्द करने के लिए बिल ला सकती है सरकार, बीजेपी ने जारी किया व्हिप

Leave a Reply