देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.35 लाख से ज्यादा केस दर्ज, 871 लोगों की मौत

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.35 लाख से ज्यादा केस दर्ज, 871 लोगों की मौत

प्रेषित समय :09:35:10 AM / Sat, Jan 29th, 2022

नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले कल की तुलना में आज फिर कम हुए हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 लाख 35 हजार 532 नए केस सामने आए हैं और 871 लोगों की मौत हो गई. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब घटकर 13.39 फीसदी हो गया है. बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 15 हजार 677 मामले कम आए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 20 लाख 4 हजार 333 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 93 हजार 198 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल तीन लाख 35 हजार 939 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 83 लाख 60 हजार 710 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 165 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 56 लाख 72 हजार 766 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अब तक वैक्सीन की 165 करोड़ 4 लाख 87 हजार 260 डोज़ दी जा चुकी हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

कोरोना से दिल्ली को बड़ी राहत, एक दिन में आए करीब 4000 नए मामले, 25 मरीजों की मौत

दिल्ली हाईकोर्ट ने जूही चावला को दी बड़ी राहत, 90% घटा दिया जुर्माना

दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू खत्म, रात का कर्फ्यू रहेगा लागू, रेस्टोरेंट-बार 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलेंगे

अब ऐप बेस्ड टैक्सियों का तय होगा किराया, दिल्ली सरकार ने सर्ज प्राइसिंग पर लिया फैसला

Leave a Reply