हिमाचल के चंबा में 6 दिन में दूसरी बार आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 2.7 रही तीव्रता, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले

हिमाचल के चंबा में 6 दिन में दूसरी बार आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 2.7 रही तीव्रता, दहशत में लोग घरों से बाहर निकले

प्रेषित समय :16:39:57 PM / Wed, Feb 2nd, 2022

कुल्लू. हिमाचल में भूंकप आने का सिलसिला जारी है. चंबा जिला में एक बार फिर भूंकप आया. जिले में बुधवार सुबह करीब 11 बजकर 54 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 रही और इसका केंद्र जमीन के अंदर पांच किलोमीटर गहराई पर था. इससे सहमे लोग घरों से बाहर निकले.

भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. छह दिन पहले 27 जनवरी को भी चंबा में 3.4 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था. जिला में 15 नवंबर 2021 से लेकर अब तक 5 बार भूकंप आ चुका है. 15 नवंबर 2021 को 3.4 तीव्रता के साथ भूकंप आया था. इसके बाद 4 जनवरी को 4.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया.

17 जनवरी को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई, जबकि इसकी गहराई 5 किलोमीटर की थी. इसके अलावा 27 जनवरी को भी जिला में भुकंप आया, जिसकी तीव्रता 3.4 तीव्रता रही. अब 2 फरवरी को फिर भूकंप आया.

प्रदेश के ये जिला जोन 5 में

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, मंडी और बिलासपुर जिला भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशीन जोन पांच में है, जबकि लाहौल स्पीति, शिमला, सिरमौर और सोलन जिला जोन चार में हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

हिमाचल प्रदेश: धौलाधार की पहाड़ियों में ट्रैकिंग पर गए दो युवकों की ठंड से मौत, दो अस्पताल में भर्ती

अब धरातल पर दिखेगी सरस्‍वती नदी, हिमाचल और हरियाणा करेंगे पुनर्जीवित

हिमाचल में नई स्पोर्ट्स पॉलिसी को मंजूरी, खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बारिश

हिमाचल प्रदेश: निर्माणाधीन सचिवालय में बड़ा हादसा, मार्बल पत्थर उतारते समय 7 मजदूर दबे, 2 की मौत

हिमाचल- पीएम मोदी ने दी 11000 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, कहा-हिमालय शिखरों से मैंने हमेशा सीख ली

Leave a Reply