दिल्‍ली में इस बार भीषण गर्मी की चेतावनी, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी

दिल्‍ली में इस बार भीषण गर्मी की चेतावनी, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी

प्रेषित समय :07:03:14 AM / Thu, Mar 3rd, 2022

नई दिल्ली. उत्तर भारत में तापमान बढ़ने से दिन गर्म होने लगे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मार्च से मई के दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत और उत्तर-पूर्व भारत में सामान्य से अधिक गर्म होने की संभावना है.   पहाड़ों के कुछ हिस्सों में अभी भी बर्फबारी होने सर्दी भी देखने को मिल रही है. दक्षिणी भारत में बारिश का कहर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कुछ इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है.

आईएमडी के महानिदेशक एम. महापात्र ने बताया कि इस बार दिन का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा. महापात्र ने कहा कि अल नीनो के दौरान हीट वेव अधिक तेज होती हैं. मौसम विभाग ने कहा कि प्रशांत और हिंद महासागर में समुद्र की सतह के तापमान की स्थिति में परिवर्तन भारतीय जलवायु को प्रभावित करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने कहा कि मौसम विभाग समुद्र की सतह में होने वाले बदलाव की निगरानी कर रहा है.

इसी बीच खबर  मिली है कि  केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में व्यापक वर्षा की भविष्यवाणी की है. मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण मलक्का जलडमरूमध्य और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है, जो आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में तेज हो जाएगा.

इसके कारण, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मार्च तक गीली और हवा चलने की संभावना है. यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगी और इसके प्रभाव में अगले 48 घंटों के दौरान एक निम्न दबाव प्रणाली बनने की संभावना है. यह कम दबाव प्रणाली 2 और 3 मार्च के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में तेज हवाओं के साथ गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की वर्षा का कारण बनेगी.

हीट वेव की फ्रीक्वेंसी मार्च में रहेगी कम

हालांकि, मौसम विभाग ने संकेत दिया कि उत्तर पश्चिम और मध्य भारत (गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश) जैसे ‘सामान्य तापमान से अधिक’ क्षेत्रों में हीट वेव की फ्रीक्वेंसी मार्च में कम होगी. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों, गुजरात और मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान अधिक रहेगा. मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर ‘हीट वेव’ घोषित की जाती है.

पश्चिम और मध्य भारत में भी पड़ेगी गर्मी

पश्चिम और मध्य भारत के आसपास के क्षेत्रों, उत्तर पश्चिम भारत और उत्तर पूर्व भारत के उत्तरी भागों के कई क्षेत्रों में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान होने की संभावना है. हालांकि, दक्षिण प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्सों और पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत और उत्तरी मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे की संभावना है.

पिछले साल मार्च में टूटा था 121 साल की गर्मी का रिकॉर्ड

पिछले साल मार्च महीने की गर्मी ने लोगों को मई-जून का अहसास करा दिया था. अधिकतम तापमान के लिहाज से मार्च 121 साल में सबसे गर्म महीना रहा था. आईएमडी के अनुसार पिछले साल मार्च के दौरान पूरे देश में मासिक औसत अधिकतम, न्यूनतम और औसत तापमान क्रमश: 32.65 डिग्री सेल्सियस, 19.95 डिग्री सेल्सियस और 26.30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इससे पहले 2004 में मार्च में तापमान 33.09 डिग्री सेल्सियस रहा था. जबकि 2010 में 32.22 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं 2021 में देश के कई हिस्सों में मार्च में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया.

2021 में 90 वर्षों में सबसे अधिक गर्म था जुलाई

दिल्ली में पिछले साल 1 जुलाई को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. मौसम विभाग का कहना था कि यह दिल्ली में पिछले 90 साल में जुलाई में सबसे अधिक तापमान था. तीन दिन से चल रही लगातार लू के बीच मौसम विभाग ने हीट वेव का ऐलान कर दिया था.

1901 के बाद 2021 था पांचवा सबसे गर्म साल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ‘2021 के दौरान भारत की जलवायु’ रिपोर्ट में कहा था कि 1901 से लेकर अब तक साल 2021 भारत में पांचवां सबसे गर्म वर्ष था. देश में पिछले साल अधिक गर्मी के कारण 1,750 लोगों की जान चली गई थी. इसमें महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित राज्य था जिसमें 350 लोगों की मौत हुई थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मौसम बदला रहा, गर्मी की दस्तक, उत्तर भारत में बढ़ा तापमान, दक्षिण के कई हिस्सों में भी बदलेगा मौसम, आईएमडी का यह है पूर्वानुमान

हिंद महासागर कि बढ़ती गर्मी मानसून पर डाल रही है असर

नासा के स्पेसक्राफ्ट Parker Solar Probe ने सूर्य को छूकर रचा इतिहास, पार की 20 लाख डिग्री की गर्मी

दिल्ली की सर्दी में वरुण धवन-नोरा फतेही ने लगाया गर्मी का तड़का

गर्मी में प्यास बुझाने के लिए पीते हैं सॉफ्ट ड्रिंक तो जाने लें ये नुकसान

मानसून ने दिल्लीवासियों को दी गर्मी से निजात, अनेक राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Leave a Reply