हमले में यूक्रेन के इलाके बने खंडहर, रूस ने कीव का सेंट्रल रेलवे स्टेशन उड़ाया

हमले में यूक्रेन के इलाके बने खंडहर, रूस ने कीव का सेंट्रल रेलवे स्टेशन उड़ाया

प्रेषित समय :11:47:36 AM / Thu, Mar 3rd, 2022

मास्को. यूक्रेन पर रूस के हमले का गुरुवार को आठवां दिन है. व्लादिमीर पुतिन की सेना ने राजधानी कीव को चारों ओर से घेर लिया है. लगातार बमबारी हो रही है. रूसी सेना ने कीव का सेंट्रल रेलवे स्टेशन उड़ा दिया है. हमला उस वक्त किया गया है, जब स्टेशन से लोग रेस्क्यू किए जा रहे थे. वहीं, रूसी आर्मी ने खेर्सोन पर भी कब्जा जमा लिया है.

यूएनएचसीआर ने पहले अनुमान लगाया था कि यूक्रेन से 40 लाख लोग पलायन कर सकते हैं, लेकिन एजेंसी अपने पूर्वानुमान का पुनर्मूल्यांकन करेगी. ताजा आंकड़े दर्शाते हैं कि आधे से अधिक अर्थात करीब चार लाख 54 हजार लोग पोलैंड और एक लाख 16 हजार से अधिक हंगरी गये हैं और 79,300 ने मोल्दोवा में शरण ली है.

यूक्रेन पर रूसी हमले के आठवें दिन रूस की सेना ने कई शहरों के रिहाइशी इलाकों में बमबारी तेज कर दी है. कीव, खारकीव, बुका और इरपिन शहर में कई इमारतें खंडहर में तब्दील हो गई हैं. लोग खौफजदा होकर देश छोड़ रहे हैं.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में अपने देश के नागरिकों से रूस के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का आग्रह किया है. रूस का कीव पर आक्रमण सातवें दिन भी जारी रहा. बुधवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट किए गए वीडियो में, राष्ट्रपति ने कहा, ‘हर कब्जे वाले को पता होना चाहिए, उन्हें यूक्रेनियन से हमले पर जवाब मिलेगा। हम एक ऐसे राष्ट्र से आते हैं, जिसने एक हफ्ते में दुश्मन की योजनाओं को तोड़ दिया.’

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

यूक्रेन से कोर्ट की भिड़ंत में हारा रूस, विजेता स्वितोलीना ने कहा- मैं एक मिशन पर

यूक्रेन में भारतीय छात्रों ने ट्रेन की 1 सीट के लिए 15 हजार में बेचा iPad

यूक्रेन के ख‍िलाफ युद्ध के बीच रूसी ब‍िल्‍ल‍ियों पर लगा प्रतिबंध

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका ने की भारत की तारीफ, सीनेटर ने दोस्ती के लिए जताया मोदी का आभार

रूस-यूक्रेन युद्ध का असर : सोना और चांदी के रेट में जोरदार उछाल, इतना पहुंच गया भाव

Leave a Reply