जबलपुर में आप ने निकाली बदलाव संकल्प यात्रा..!

जबलपुर में आप ने निकाली बदलाव संकल्प यात्रा..!

प्रेषित समय :19:26:50 PM / Wed, Mar 30th, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज आम आदमी पार्टी (आप) ने बदलाव संकल्प यात्रा निकाली, जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकजसिंह, संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल, प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे.

बताया गया है कि जबलपुर में आम आदमी पार्टी के महा सदस्यता अभियान के बाद आज छोटी लाइन फाटक से बदलाव संकल्प यात्रा निकाली गई जो शास्त्रीब्रिज, तीनपत्ती, मालवीय चौक, लार्डगंज, मिलौनीगंज, गोहलपुर, दमोहनाका, दीनदयाल चौक, विजय नगर, मेहता पैट्रोल पंप, गौतम जी की मडिया, शुक्ला नगर, मदनमहल चौक से होते हुए महानद्दा में समाप्त हुई.

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि जिस तरह दिल्ली की जनता ने दिल्ली के बाद पंजाब की जनता ने बदलाव की राजनीति शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिला सुरक्षा व रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई. खरीद फरोख की राजनीति से प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही,  2023 में जनता बदलाव की राजनीति अरविंद केजरीवाल के मॉडल को चुनकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है.

प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा अब इस देश में सरकारी स्कूल अच्छे बने देश और प्रदेश की जनता को स्वास्थ सुविधाएं, बिजली,  पानी फ्री मिले,  युवाओं को रोजगार मिले ऐसी राजनिति करने नही राजनीति बदले के लिए आम आदमी पार्टी का जन्म हुआ है.

एमपी में नगर निगम चुनाव विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी जनता के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और मध्य प्रदेश में भी बदलाव की राजनीति जनता को मूलभूत सुविधाओं को देने के लिए पार्टी संकल्पित है. संकल्प यात्रा में मंजू कोरी, मनीष शर्मा, मनोहरलाल यादव, बृजेश चतुर्वेदी, जगदीश माली, प्रशांत चौकसे, देवी सिंह, दुर्गेश सिंगरहा, प्रवीण परसाई, डॉ अब्दुल्ला, डॉ मानिकलाल जाटव, पंचम झा, शिव कुमार सिंह, अनवर अन्नू,  आशीष सोनी, जयपाल जैन, विनय जैन, दुर्गेश सिंगरहा, मनीष दाहिया, चंद्रभूषण  ठाकुर, सुधीर खरे, सतीश पवैया, रीतेश सिंह, राम किशोर शिवहरे, कमलेश त्रिपाठी, ओम बाबू जांगिड़, मदन शर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, बिलाल शाह, जफर खान, मुन्ना खान, कंधीलाल, सोनू विश्वकर्मा, मयंक राज, अंकित गोस्वामी, मनोज झारिया, सुमित दुबे, प्रफुल्ल दुबे, सुमित नीलकर, चंद्रशेखर धुर्वे, निखिल वर्मा ,संजय, शरद ठाकुर दिल्ली, सुखराम, राहुल श्रीवास्तव व  धनीराम बंसल सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर मंडल के करकबेल रेलवे स्टेशन के पास इलेक्ट्रिक लाइन का तार टूटा, 4 घंटे से ज्यादा ठप रेल यातायात

जबलपुर में लोडिंग वाहन की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

जबलपुर के प्रतिष्ठित समाजसेवी दादा नरेश गढ़ावाल नही रहे

एनपीएस के खिलाफ जबलपुर में WCREU का आंदोलन, क्रू लॉबी के समक्ष किया प्रदर्शन

जबलपुर पहुंचे आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अब कांग्रेस-भाजपा के नेता भी थाम रहे है पार्टी का दामन

Leave a Reply