WCREU के मंडल सचिव काम. नवीन लिटोरिया रेलसेवा से हुये सेवानिवृत, रोमेश मिश्रा होगें नये मंडल सचिव

WCREU के मंडल सचिव काम. नवीन लिटोरिया रेलसेवा से हुये सेवानिवृत, रोमेश मिश्रा होगें नये मंडल सचिव

प्रेषित समय :19:37:57 PM / Thu, Mar 31st, 2022

जबलपुर. वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन जबलपुर मंडल के मंडल सचिव कामरेड नवीन लिटोरिया आज 31 मार्च को 36 वर्ष की रेल सेवा कर सेवानिवृत हुये. कामरेड नवीन लिटोरिया ने 17 नवंबर 1985 को स्टेशन मास्टर के रूप मे रेलवे की सेवा शुरू की थी. सेवाकाल के दौरान उन्होने रेलवे के महत्वपूर्ण पदों पर सतना विक्रमपुर, गोसलपुर, कछपुरा व जबलपुर मे अपनी सेवायें दी.

यूनियन के मंडल अध्यक्ष कामरेड बीएन शुक्ला ने कहा कि श्री लिटोरिया का पूरा जीवन रेल कर्मचारियों की नि:स्वार्थ सेवा मे बीता. पिछले 12 वर्षों से नवीन लिटोरिया यूूनियन के मंडल सविच के पद पर सफलतापूर्वक कार्य किया.

नवीन लिटोरिया यूनियन की ओर से 12 वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर उनकी जगह युवा कामरेड रोमेश मिश्रा को मंडल सचिव की जिम्मेदारी मिली है. यूनियन के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने ढोल-ढमाके के साथ पटाखे फोड़ते हुये रैली निकालकर उनका स्वागत किया. सभी ने उनके स्वस्थ जीवन व दीर्घायु होने की शुभकामनायें दी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में कुख्यात बदमाश रईस चपटा के रसूख पर चला बुल्डोजर, 2 करोड़ रुपए की शासकीय जमीन पर बने अवैध कब्जे जमीदोज..!

एमपी के जबलपुर में फिंगर प्रिंट के मिलान से पकड़े गए शातिर चोर, 4 चोरियों का खुलासा, लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद

जबलपुर में कुख्यात बदमाश रईस चपटा के रसूख पर चला बुल्डोजर, 2 करोड़ रुपए की शासकीय जमीन पर बने अवैध कब्जे जमीदोज..!

जबलपुर रेल मंडल का मझगवां रेल फाटक 7 दिनों के लिए बंद हरदुआ से वाहनों का आवागमन होगा

जबलपुर: रेलवे के ऑपरेशन फरिश्ते में स्टेशन पर मिले तीन नन्हे मुन्ने बच्चे

Leave a Reply