बिना टिकट यात्रियों से राजस्व वसूली में जबलपुर रेल मंडल का पूरे देश में अव्वल, आशीष यादव का भारतीय रेल में बना रिकार्ड

बिना टिकट यात्रियों से राजस्व वसूली में जबलपुर रेल मंडल का पूरे देश में अव्वल, आशीष यादव का भारतीय रेल में बना रिकार्ड

प्रेषित समय :21:44:34 PM / Tue, Apr 5th, 2022

जबलपुर. वित्त वर्ष 2021-22 में जबलपुर रेल मंडल ने टिकिट चेकिंग आय में वाणिज्य विभाग के अधीन कार्यरत उडऩदस्ते के 28 निरीक्षकों ने एक करोड़ रुपए से अधिक का रेल राजस्व बिना टिकट यात्रा करने वालो से वसूल करके एक रिकार्ड बनाया है, जिसमें उडऩ दस्ते के मुख्य टिकिट निरीक्षक आशीष यादव ने सर्वाधिक 22 हजार 222 यात्रियों को पकड़ कर उनसे एक करोड़ 81 लाख रूपये का जुर्माना वसूल करके पूरे देश में व्यक्तिगत रूप से सर्वाधिक राजस्व एकत्रित करने का रिकार्ड बनाया है. इसके साथ मंडल के दूसरे वरि. टिकिट निरीक्षक उमेश कुमार मिश्रा ने 19 हजार 227 प्रकरणों एक करोड़ 63 लाख रूपए का रेल राजस्वष व्याक्तिगत स्तैर पर जुर्माने के रूप में वसूल किया है.

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विश्व रंजन ने  बताया कि  उडऩ दस्ते के  टिकट निरीक्षक आशीष यादव, उमेश कुमार मिश्रा ने एक वर्ष में डेढ़ करोड़ से अधिक तथा 26 अन्य टिकिट निरीक्षक विनय भार्गव, विनय खरे, सुजीत कुमार, एस.जी. अनवर खुशनूर, वीरेन्द्र यादव, राकेश सिंह, आर.एस.भुल्लर, रुमित सिंह, अशोक कायस्थ, संदीप राय, डी बनर्जी, एस.के. सिंह, अनिमेश साहू, महेश समन, गोविंद सिंह लोधी, विजय कुमार, अजय कुमार राय, सागर समुद्रे, अविनाश कुमार, एम.के. मिश्रा, आशीष गर्ग, शैलेष शिवहरे, संजय श्रीवास्तव व, पी.के. पाण्डेय, अमोद पाठक, एस.के. भारतीय ने भी एक करोड़ रूपये से अधिक का जुर्माना अब तक अनियमित यात्रियों से वसूला है. मंडल के उडऩ दस्ते में शामिल 42 सदस्यों ने वित्तय वर्ष में टिकिट जांच से कुल 75 करोड़ 69 लाख रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया है.

उल्लेखनीय है कि प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मुकुल शरण माथुर एवं डी.आर.एम. संजय विश्वास के मार्गदर्शन में  जबलपुर मंडल का उक्त  प्रदर्शन पश्चिम मध्य रेलवे के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ है. मंडल में चलाए गए विभिन्न् टिकिट जांच अभियानों का नेतृत्व मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील कुमार श्रीवास्तव एवं ए.सी.एम. पंकज दुबे आदि द्वारा भी किया गया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मार्च माह में जबलपुर रेल मंडल ने रिकार्ड चार करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री का हंगामा, बुकिंग क्लर्क पर टिकट रखने का आरोप, सस्पेंड: देखें वीडियो

जबलपुर रेल मंडल के आशीष यादव टिकट चैकिंग में पूरे देश में अव्वल, 1.70 करोड़ रुपए यात्रियों से वसूले

पमरे के जबलपुर रेल मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर क्लॉक रूम सुविधा पुन: शुरू

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर लाइन बॉक्स बंद करने के तुगलकी फरमान के विरोध में गरजा रनिंग स्टॉफ, WCREU ने दी आर-पार के संघर्ष की चेतावनी

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर लाइन बॉक्स बंद करने के तुगलकी फरमान के विरोध में गरजा रनिंग स्टॉफ, WCREU ने दी आर-पार के संघर्ष की चेतावनी

Leave a Reply