जबलपुर में भाजपा के 42 वे स्थापना दिवस पर 2129 बूथों पर आयोजित हुए कार्यक्रम, रैली निकालकर कार्यालय पहुंचे पदाधिकारी-कार्यकर्ता

जबलपुर में भाजपा के 42 वे स्थापना दिवस पर 2129 बूथों पर आयोजित हुए कार्यक्रम, रैली निकालकर कार्यालय पहुंचे पदाधिकारी-कार्यकर्ता

प्रेषित समय :19:31:09 PM / Wed, Apr 6th, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में आज भाजपा के 42वे स्थापना दिवस पर सुबह पार्टी कार्यालय रानीताल में पार्टी का ध्वज फहराया गया इसके उपरांत कार्यकर्ता रैली के रूप में गुलौआ उद्यान गढ़ा स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं  दीनदयाल चौक स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पुन: रानीताल कार्यालय पहुंचे, जहाँ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश सभी ने सुना.

भाजपा के 42 वे स्थापना दिवस के मौके पर महानगर के 954 व ग्रामीण के 1175 बूथों में कार्यक्रम आयोजित किए गए , वही भाजपा नगर अध्यक्षक जीएस ठाकुर ने कहा 2 सांसदों से शुरुआत करने वाली पार्टी आज पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र और राज्यो में जनता की सेवा सरकार के माध्यम से कर रही है  और यह लंबे संघर्षों और कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम का परिणाम है. उन्होने कहा कि राष्ट्र्रवाद के सिद्धांत पर चलकर आज भाजपा ने 42 वर्षो का सफर पूरा किया है और हमे गर्व है हम विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक संगठन के कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस को प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बूथ स्तर पर मनाया है. जिसमे महानगर के 954 बूथों में दीनदयाल उपाध्याय व  श्यामाप्रसाद मुखर्जी को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई और वक्ताओं ने भाजपा की यात्रा के विषय मे संबोधन दिया. पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, मप्र पर्यटन निगम अध्यक्ष विनोद गोंटिया, विधायक सुशील तिवारी इंदु, महानगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू, प्रभात साहू, शरद अग्रवाल, डॉ जितेंद्र जामदार, अभिलाष पांडे, प्रशान्त तिवारी गोलू, राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, रत्नेश सोनकर, पंकज दुबे, रजनीश यादव, राजकुमार पटेल, संदीप जैन, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, रिंकू बिज, कैलाश साहू, हर्षित सिंघई, रंजीत पटेल, लालू यादव, संतोषी ठाकुर, रेणु कोरी, प्रशान्त केसरवानी, रविन्द्र पचौरी, श्रीकान्त साहू, रवि शर्मा, संजय नाहतकर, योगेंद्र सिंह ठाकुर, संजय यादव, प्रमोद चोहटेल, अमन शर्मा, अश्वनी परांजपे, रूपा राव, मधुबाला राजपूत, रीना राय, किरण तोमर के साथ बड़ी संख्या में युवा एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में मनरेगा में भ्रष्टाचार के आरोपी तत्कालीन सीईओ-सचिव के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने न्यायालय में पेश किया चालान

जबलपुर में नाबालिगा को अपहरण कर बंधक बनाया, एक माह तक करता रहा रेप..!

जबलपुर में मनरेगा में भ्रष्टाचार के आरोपी तत्कालीन सीईओ-सचिव के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने न्यायालय में पेश किया चालान

जबलपुर में लगुन कार्यक्रम में मनपसंद गाना न बजाने पर उपजा विवाद, मारपीट, फायरिंग, वाहनों में तोडफ़ोड़

जबलपुर स्टेशन सहित कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना और रीवा स्टेशन के वेटिंग रूम को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, यात्रियों की जेब होगी ढीली

Leave a Reply