मध्य प्रदेश: भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, डॉ स्वाति गोडबोले बनी प्रदेश सह संयोजक

मध्य प्रदेश: भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, डॉ स्वाति गोडबोले बनी प्रदेश सह संयोजक

प्रेषित समय :11:49:43 AM / Mon, Apr 18th, 2022

जबलपुर. मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की सहमिति से स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह राजपूत ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है. जबलपुर से पूर्व महापौर डॉ स्वाति गोडबोले को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है.

जबलपुर की पूर्व महापौर डॉ स्वाति गोडबोले को भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ की घोषित कार्यकारिणी में प्रदेश सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा शहर के अशोक सिंघई, डॉ अमित साहू व कमलेश यादव को भी क्रमश: सहकारिता प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में यही जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसी तरह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों में जबलपुर के अशोक सिंघई को प्रदेश सह संयोजक बनाया है. शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों में जबलपुर के डॉ अमित साहू को प्रदेश सह संयोजक बनाया है.

जबकि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए जबलपुर से कमलेश यादव को प्रदेश सह संयोजक बनाया है. सभी की नियुक्ति पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर की किशोरी का अपहरण कर वृंदावन में रेप..!

जबलपुर के चरगवां-बेलखेड़ा के 70 एकड़ खेत में लगी भीषण आग, गेंहू की फसल जलकर खाक, गुस्साए किसानों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

जबलपुर में बस के कुचलने से बाईक सवार युवक की मौत, एक गंभीर

जबलपुर में हनुमानजी के दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब, चिलचिलाती धूप में कम नहीं हुआ उत्साह

जबलपुर के होटल में फरारी काट रहा था मंडला से जिला बदर का आरोपी..!

Leave a Reply